फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Bangladesh said, Rohingyas problem created in Myanmar and solution has to be found in Myanmar

बांग्लादेश ने कहा- म्यांमार से शुरू हुई रोहिंग्याओंं की समस्या, हल भी वहीं निकलेगा

Fri, 06 Oct 2017 11:47 AM IST
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी Updated Fri, 06 Oct 2017 11:47 AM IST
विज्ञापन
Bangladesh said, Rohingyas problem created in Myanmar and solution has to be found in Myanmar
Shahidul Haque - फोटो : ANI

बांग्लादेश के विदेश सचिव मोहम्मद शाहिदुल हक ने रोहिंग्या मुस्लिमों की म्यांमार वापसी पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हमारी स्थिति बिल्कुल साफ है। म्यामांर में समस्या उत्पन्न की गई है तो हल भी वहीं निकलेगा। इस समस्या के हल के लिए रूपरेखा तैयार की जा रही है।

विज्ञापन


पढ़ें: रोहिंग्या आतंकियों ने फिर शुरू की आगजनी: म्यांमार सेना
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम म्यामांर सरकार की मदद कर सकते हैं लेकिन बांग्लादेश में शरण लेने से रोहिंग्या समस्या का समाधान नहीं निकलेगा। हम चाहते हैं कि वो जल्द से जल्द यहां से वापस अपने घर जाएं। हक ने कहा कि म्यांमार ने रोहिंग्याओं की बांग्लादेश से वापसी के मिशन में रूझान दिखाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: रोहिंग्या मुद्दे पर सू की से ऑक्सफोर्ड सम्मान लिया वापस

विदेश सचिव ने बताया कि हमने लिखित तौर पर म्यांमार को प्रस्ताव भेजा है कि किस तरह वो रोहिंग्याओं को वापस बुला सकते हैं। इस मसले के समाधान के लिए एक वर्किंग ग्रुप बनाया गया है। हक ने बताया कि मुस्लिम रोहिंग्या की संख्या ज्यादा है लेकिन इन लोगों में हिंदू और क्रिश्चियन भी शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed