{"_id":"e1ca6c8a73459a4c3984bae558e76b17","slug":"bangladesh-one-more-blogger-murdered-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेश: एक और ब्लॉगर की चाकू मारकर हत्या","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
बांग्लादेश: एक और ब्लॉगर की चाकू मारकर हत्या
Updated Mon, 30 Mar 2015 04:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांग्लादेश में ब्लॉगर अविजीत रॉय की हत्या के एक महीने बाद ही एक और ब्लॉगर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। एक पुलिस अधिकारी ने एएफपी को बताया कि वशीकुर रहमान नामक इस व्यक्ति पर उस समय हमला हुआ जब वह ढाका के बेगुनबारी स्थित अपने घर से कुछ दूरी पर था।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि इस मामले में एक मदरसे के दो छात्रों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अभी ये पता नहीं चल पाया है कि रहमान किस तरह के ब्लॉग लिखते थे लेकिन ढाका पुलिस के मुताबिक़ हमलावरों ने बताया है कि रहमान के इस्लाम विरोधी लेखन की वजह से उन्होंने उन पर हमला किया।
विज्ञापन
अविजीत रॉय की हुई थी हत्या
पिछले महीने ही ढाका में एक भारतीय मूल के अमरीकी लेखक अविजीत रॉय पर एक हथियार से हमला किया गया था।
इसमें अविजीत की तुरंत मौत हो गई थी और उनकी पत्नी को गहरी चोटें आईं थीं। मामले में सोशल मीडिया पर अविजीत को धमकी देने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया था। अविजीत की हत्या के बाद छात्रों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन भी किए थे। अविजीत धार्मिक कट्टरपंथ के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाते थे।
विज्ञापन