{"_id":"9a4a4c68a11776cfb60bf5d1be7d0f6c","slug":"bangladesh-national-party-leader-arrest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी महासचिव गिरफ्तार","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी महासचिव गिरफ्तार
Updated Tue, 06 Jan 2015 06:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांग्लादेश में मुख्य विपक्षी दल बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन और नाकाबंदी अभियान के चलते पुलिस ने पार्टी के एक प्रमुख नेता को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के महासचिव मिर्जा फखरुल इस्लाम को आगजनी, बमबारी और गुंडागर्दी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
बीएनपी पिछले साल हुए आम चुनाव को गैर लोकतांत्रिक बताती है और इसलिए चुनाव के एक साल पूरे होने पर प्रदर्शन कर रही है। इन चुनावों में बीएनपी और जमात-ए-इस्लामी ने हिस्सा नहीं लिया था और अवामी लीग विजयी होकर उभरी थी।
विज्ञापन
उधर, अधिकारियों ने विपक्षी नेता ख़ालिदा ज़िया के बेटे का भाषण दिखाने पर एक निजी चैनल के चेयरमैन अब्दुस सलाम को भी हिरासत में ले लिया है।
खालिदा जिया को शनिवार से अपना दफ्तर छोड़कर जाने नहीं दिया जा रहा है, हालांकि सुरक्षा बलों का कहना है कि खालिदा ज़िया को 'बढ़ी हुई सुरक्षा' दी जा रही है।
विज्ञापन