{"_id":"59fa3b874f1c1bf4688b8955","slug":"bangladesh-demands-apology-from-pakistan-over-deceptive-facebook-post","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रामक फेसबुक पोस्ट पर बांग्लादेश ने पाकिस्तान से की माफी की मांग","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
भ्रामक फेसबुक पोस्ट पर बांग्लादेश ने पाकिस्तान से की माफी की मांग
एजेंसी, ढाका
Updated Thu, 02 Nov 2017 02:54 AM IST
विज्ञापन
प्रतिकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेसबुक पर एक भ्रामक वीडियो डालने वाले पाकिस्तान के उच्चायुक्त से बांग्लादेश ने माफी की मांग की है। वीडियो में पाक उच्चायुक्त ने दावा किया है कि बांग्लादेश के संस्थापक शेख मुजिबुर रहमान ने 1971 में इसकी आजादी की घोषणा नहीं की थी।
पाकिस्तान अफेयर्स नाम के फेसबुक पेज पर लगभग 14 मिनट के वीडियो में कहा गया है कि बांग्लादेश की आजादी की घोषणा उसके सैन्य शासक और बाद में राष्ट्रपति बने जिआउर रहमान ने की थी ना कि शेख मुजिबुर रहमान ने। ढाका में स्थित पाकिस्तानी मिशन ने अपने फेसबुक पेज पर इस वीडियो को शेयर किया है।
इस वीडियो के शेयर करते ही खासा विवाद खड़ा हो गया जिसकी वजह से उसे हटाना पड़ा। विदेश विभाग द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि मंगलवार को बांग्लादेश के द्विपक्षीय सचिव कामरूल अहसान ने पाकिस्तानी उच्चायुक्त रफिउज्जमान सिद्दीकी को समन किया और कड़ा विरोध जताने वाला पत्र सौंपा। अहसान ने उन्हें चेतावनी दी कि पाकिस्तान द्वारा राजनयिक नियमों को तोड़े जाने से सिर्फ और सिर्फ द्विपक्षीय संबंधों को नुकसान होगा।
विज्ञापन
इस पत्र में अहसान ने कहा कि इस घृणित मानसिकता से प्रेरित और भ्रामक वीडियो के लिए बांग्लादेश सरकार औपचारिक माफी की मांग करती है। इसके साथ ही ढाका में स्थित पाकिस्तानी उच्चायुक्त द्वारा चलाए जा रहे फेसबुक पेज से उस वीडियो को भी तत्काल हटाने की मांग की गई।