बांग्लादेश ने जाकिर नाईक के पीस टीवी पर लगाया बैन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांग्लादेश की राजधानी ढाका स्थित एक कैफे में हुए आतंकी हमले के बाद यहां की सरकार ने विवादित इस्लामिक उपदेशक डॉ जाकिर नाईक के पीस टीवी बांग्ला पर बैन लगा दिया है। बताया जा रहा है कि हमला करने वाले आतंकी जाकिर नाईक से प्रभावित थे। जिसके बाद से जाकिर पर जांच का शिकंजा कसना शुरू हो गया था।
पीस टीवी बांग्ला पर बैन का फैसला लॉ एण्ड ऑर्डर पर बनाई गई कैबिनेट कमेटी, उद्योग मंत्री आमिर होसैन अमु ने लिया। यह कमेटी आमिर की अध्यक्षता में ही बनी है।
बता दें कि शनिवार को जाकिर नाईक पर जांच का शिकंजा कसने के बाद बांग्लादेश सरकार ने भी उसके खिलाफ जांच शुरू कर दी थी। बांग्लादेश सरकार ने इसकी जानकारी देते हुए बताया था कि वह नाईक के इस्लामी गुटों से संबंध की जांच कर रही है। उसके भाषणों पर प्रतिबंध लगाने की संभावनाओं पर भी विचार किया जा रहा था।
वहीं जाकिर नाईक को भारत बैन कर सकता है। एनआईए और अन्य जांच एजेंसियों द्वारा की जा रही शुरुआती जांच में यह पता चला है कि जाकिर के भाषण भड़काऊ और आपत्तिजनक थे। साथ ही जाकिर की सभी स्पॉन्सर ट्रिप्स की भी जांच की जा रही है।
भारत की 9 जांच टीमे भी जाकिर के सभी रिकॉर्ड्स की जांच कर रहे हैं। यदि उस पर आरोप सही पाए गए तो जाकिर को भारत बैन कर सकता है।
मुझ से प्रेरित होने की बात नहीं मानती हसीना सरकार : जाकिर
बांग्लादेश के उद्योग मंत्री आमिर होसैन ने पत्रकारों को बताया कि शुक्रवार को होने वाली नमाज के दौरान इस बात की जांच की जाएगी कि कहीं किसी तरह का भड़काउ भाषण न दिया जाना पाए।
गौरतलब है कि शनिवार को ही जाकिर नाईक ने कहा था कि बांग्लादेश सरकार इस बात को नहीं मानती। जाकिर ने दावा किया था कि उसने हसीना सरकार के अधिकारी से इस बारे में बात की तो उन्होंने बताया कि उन्हें यकीन नहीं है कि मैंने (जाकिर) बांग्लादेशी आतंकियों को बेगुनाह लोगों की हत्या के लिए प्रेरित किया। यह और बात है कि वो आतंकी मेरे प्रशंसक थे।
जाकिर ने एक वीडियो टेप जारी कर कहा कि वैसे तो दुनिया भर में उसके लाखों प्रशंसक हैं।
उसने पूछा था कि पचास फीसदी से ज्यादा बांग्लादेशी मेरे प्रशंसक हैं, क्या मैंने सभी को इस बात के लिए प्रेरित किया कि वह निर्दोष लोगों की हत्या कर दें। जाकिर अभी सऊदी अरब में है और कहा था कि एकमात्र देश ब्रिटेन है, जिसने उसे अपने यहां आने पर रोक लगा रखी है।
Published By Rahul Sankrityayan