{"_id":"58a8d9134f1c1bab19d861d9","slug":"bangladesh-bans-irrfan-khan-starrer-film","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेश में इरफान खान अभिनीत फिल्म 'नो बेड ऑफ रोज' बैन","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
बांग्लादेश में इरफान खान अभिनीत फिल्म 'नो बेड ऑफ रोज' बैन
एजेंसी/ लॉस एंजिलिस
Updated Sun, 19 Feb 2017 07:50 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांग्लादेशी फिल्म निर्माता मुस्तफा सरवर फारूकी की फिल्म ‘नो बेड ऑफ रोज’ को बांग्लादेश में प्रतिबंधित कर दिया गया है। इस फिल्म में भारतीय अभिनेता इरफान खान ने अभिनय किया है। बांग्लादेशी और भारतीय मीडिया में इस तरह की अटकलें हैं कि यह फिल्म दिवंगत बांग्लादेशी लेखक और फिल्मकार हुमांयू अहमद के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने 27 साल पुरानी शादी को तोड़कर अपने से 33 साल छोटी अभिनेत्री से विवाह किया था।
विज्ञापन
हालांकि फारूकी ने इस बात से इनकार किया है कि यह फिल्म अहमद की जिंदगी पर आधारित है। इरफान ने इस फिल्म में जावेद हसन नामक ऐसे व्यक्ति का किरदार निभाया है, जो पत्नी को तलाक देता है और अपनी बेटी की सहपाठी रही अभिनेत्री से विवाह करता है।
विज्ञापन
बकौल इरफान,‘मुझे जानकार हैरानी हुई कि बांग्लादेश की सरकार ने फिल्म को प्रतिबंधित कर दिया है। यह एक मानवीय कहानी है, जो पुरुष और स्त्री के बीच के संबंध को दर्शाती है। अगर इसे दिखाया जाएगा तो समाज को इससे क्या नुकसान होगा।’ फारूकी अब इसके खिलाफ अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे।
विज्ञापन