फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   ban on roza of ramadan in xinjiang

चीन: रमजान के रोजे पर लगा प्रतिबंध

Thu, 03 Jul 2014 11:55 AM IST
Updated Thu, 03 Jul 2014 11:55 AM IST
विज्ञापन
ban on roza of ramadan in xinjiang

चीन के हिंसाग्रस्त पश्चिमी प्रांत शिनजियांग में रमजान के दौरान मुस्लिम समुदाय पर उपवास रखने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

विज्ञापन


विभिन्न सरकारी निकायों ने यह प्रतिबंध स्थानीय अल्पसंख्यक वीगर समुदाय से आने वाले सरकारी कर्मचारियों, अध्यापकों और छात्रों पर लगाया है। चीन से बाहर स्थित एक वीगर संगठन ने कहा है कि प्रशासन दिन के लिए निःशुल्क भोजन भी मुहैया करा रहे हैं।

मुस्लिम रमजान के दौरान सूर्योदय से सूर्यास्त तक उपवास रखते हैं। वीगर समुदाय के अधिकांश लोगों ने शिकायत की है कि चीन के राष्ट्रीय नेताओं की ओर से उनकी संस्कृति पर हमला हो रहा है।
विज्ञापन


कुछ लोगों का कहना है कि शिनजियांग में हालिया असंतोष उभरने के कारण ऐसा किया जा रहा है।

सरकारी कर्मचारी नहीं रख पाएंगे रोजे

ban on roza of ramadan in xinjiang

एक शहर में सरकारी विभाग ने अपने वेबसाइट पर कहा है कि सरकारी कर्मचारी रोजा रखने या अन्य धार्मिक गतिविधियों में भाग नहीं ले सकते हैं।

पाबंदी लगाने वाले विभागों में वाणिज्यिक मामलों के विभाग और मौसम विभाग भी शामिल हैं। एक सरकारी अस्पताल ने मुस्लिम कर्मचारियों से लिखित रूप से रोजा न रखने का शपथ पत्र लिया।

सरकारी अखबारों में भी उपवास से होने वाले स्वास्थ्यगत खतरे के प्रति सम्पादकीय प्रकाशित किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed