फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Baloch woman shared a video and said PM Modi is brother of Balochistan's women

रक्षाबंधन पर PAK महिला ने मोदी को दिया इमोशनल संदेश

Fri, 19 Aug 2016 03:38 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 19 Aug 2016 03:38 PM IST
विज्ञापन
Baloch woman shared a video and said PM Modi is brother of Balochistan's women
बलूचिस्तान एक्टीविस्ट - फोटो : ANI

बलूचिस्तान में पाकिस्तान के खिलाफ नाराजगी बढ़ती जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण में बलूचिस्तान के जिक्र के बाद अब वहां की एक महिला ने उन्हें रक्षाबंधन की बधाई दी है।  बलूचिस्तान की मुस्लिम महिला ने वीडियो जारी कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना भाई बताया है।

विज्ञापन


बलूच स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन की चेयरपर्सन करीमा बलूच ने यह वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने नरेंद्र मोदी को बलूचिस्तान की महिलाओं का भाई बताया है। महिला ने कहा, " श्री मोदी जी बलूच की सारी महिलाएं आपको अपना भाई मानती हैं। पाकिस्तान आर्मी के अत्याचारों की वजह से हमारे भाई लापता हैं या मारे गए हैं इसलिए मैं रक्षाबंधन के मौके पर आपसे अपील करती हूं कि इस मानवीय हिंसा के खिलाफ आप हमारी आवाज बने। हम चाहते हैं कि आप हमारी आवाज को दुनिया के हर कौने तक पहुंचाएं।' 
विज्ञापन

 


 

बलूचिस्तान में हो रहा है जोरदार प्रदर्शन

Baloch woman shared a video and said PM Modi is brother of Balochistan's women
बलूच महिला ने पीएम मोदी के लिए गुजराती भाषा में भी संदेश दिया है। बता दें कि पीएम मोदी ने 15 अगस्त के मौके पर लालकिले से दिए भाषण में पाकिस्तान की ओर से बलूचिस्तान में हो रहे अत्याचारों का जिक्र किया था। साथ ही उन्होंने बलूचिस्तान के लोगों का साथ देने की बात भी कही थी। मोदी के इस सपोर्ट पर बलूच के लोगों ने भी आभार व्यक्त किया था।

बताते चलें कि पाकिस्तान आर्मी के खिलाफ बलूचिस्तान और पीओके में विरोध हो रहा है। हाल ही में पीओके के लोगों ने पाकिस्तान सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed