फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   austrelia sees the posible debris of missing aircraft

मिल गया लापता मलेशियाई विमान का मलवा!

Thu, 20 Mar 2014 01:39 PM IST
Updated Thu, 20 Mar 2014 01:39 PM IST
विज्ञापन
austrelia sees the posible debris of missing aircraft

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री टोनी एबट ने कहा है कि दो ऐसी वस्तुएं देखी गई हैं जो लापता मलेशियाई विमान का हिस्सा हो सकती हैं। प्रधानमंत्री ने संसद में कहा कि सैटेलाइट से मिली तस्वीरों में इन वस्तुओं की पहचान की गई है। उन्होंने कहा कि ओरियन विमान को उस इलाक़े में भेजा गया है।

विज्ञापन


इस बीच ऑस्ट्रेलिया के सामुद्रिक सुरक्षा प्राधिकरण के प्रवक्ता जॉन यंग ने कहा है कि देश की पश्चिमी समुद्री तट से 2500 किमी दूर दक्षिणी हिन्द महासागर में दो वस्तुओं को देखा गया है। लेकिन उन्होंने कहा कि इस मलबे तक पहुँचना कठिन है और संभव है कि इसका लापता विमान से कोई लेना देना न हो।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ऑस्ट्रेलिया का एक टोही विमान उस इलाक़े के पास पहुँच गया है और अगले कुछ घंटों में कुछ और विमान वहाँ पहुँच जाएंगे। साथ ही ऑस्ट्रेलिया के जहाज़ भी वहाँ के लिए रवाना हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गत आठ मार्च को मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर से बीजिंग जा रहा एक विमान एमएच 370 लापता हो गया था। विमान में पांच भारतीयों समेत 239 लोग सवार थे।

संभावना
मलेशियाई एयरलाइंस की उड़ान संख्या एमएच370 का उड़ान के दौरान संपर्क टूट गया था। इस लापता विमान की खोज में दुनिया भर के क़रीब 26 देश जुटे हुए हैं।

एबट ने कहा, ''ऑस्ट्रेलियाई समुद्री सुरक्षा प्राधिकरण को इन वस्तुओं के बारे में सूचना सैटेलाइट तस्वीरों से हासिल हुई है।'' उन्होंने कहा, ''विशेषज्ञों द्वारा इस सैटेलाइट तस्वीर की जांच के बाद दो वस्तुओं को चिह्नित किया गया है।''

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed