फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Australian Deputy PM Barnaby Joyce announces resignation after allegations of sexual abuse

यौन शोषण के आरोप के बाद ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री ने की इस्तीफे की घोषणा

Sat, 24 Feb 2018 06:06 AM IST
न्यूयॉर्क टाइम्स, न्यूज सर्विस, मेलबर्न
न्यूयॉर्क टाइम्स, न्यूज सर्विस, मेलबर्न Updated Sat, 24 Feb 2018 06:06 AM IST
विज्ञापन
Australian Deputy PM Barnaby Joyce announces resignation after allegations of sexual abuse

ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री बार्नेबी जॉइस ने यौन उत्पीड़न के आरोपों और पूर्व सहयोगी के साथ प्रेम प्रसंग के विवादों के बीच आज पद छोड़ने का ऐलान किया। जॉयस की नेशनल पार्टी प्रधानमंत्री मैलकम टर्नबुल की लिबरल पार्टी के साथ सत्ता में साझेदार है। उन्होंने पूर्व युवा मीडिया सलाहकार के लिए अपनी पत्नी को छोड़ दिया है। उनकी शादी को 24 साल हो गए थे। उनकी पूर्व मीडिया सलाहकार अब गर्भवती हैं।

विज्ञापन


यह मामला ऑस्ट्रेलिया की मीडिया में पिछले दो हफ्तों से छाया हुआ है। इससे पहले 50 वर्षीय जॉयस ने कहा था कि वह मुश्किल वक्त से निकल आएंगे। लेकिन उन्हें तब झटका लगा जब पार्टी में उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत की गई। हालांकि उन्होंने आरोपों से इनकार किया है। 
विज्ञापन


अपनी काउंटी न्यू साउथ वेल्स के एरिमिडाले में एक संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि मैं सोमवार सुबह पार्टी बैठक में नेशनल पार्टी के नेता और ऑस्ट्रेलिया के उप नेता का पद छोड़ दूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इसका रुकना न सिर्फ संसद के लिए बल्कि उससे भी ज्यादा विक्की (उनकी प्रेमिका) उनके अजन्मे बच्चे, उनकी बेटियों और नेट (उनकी पत्नी) के लिए जरूरी है। उन्होंने आगे कहा कि यौन उत्पीड़न का कोई भी इल्जाम बहुत संगीन आरोप होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed