फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Australia PM named in Panama Papers

पनामा पेपर्स में खुलासा, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री थे फर्जी कम्पनी के डायरेक्टर

Thu, 12 May 2016 02:36 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 12 May 2016 02:36 PM IST
विज्ञापन
  Australia PM named in Panama Papers
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री टर्नबुल

पनामा पेपर्स घोटाले में कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों का नाम आने के बाद अब इसकी आंच ऑस्ट्रलिया के प्रधनमंत्री तक पहुंच गई है।  ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड की कंपनी के पूर्व निदेशक के रूप में पनामा पेपर्स में नाम आने के बाद ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री मेल्कम टर्नबुल ने कहा, 'उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है।'

विज्ञापन


1993 में टर्नबुल और न्यू साउथ वेल्स के प्रीमियर नेवली व्रेन ने ऑस्ट्रेलिया की लिस्टिड कंपनी स्टार माइनिंग एनएल के बोर्ड में शामिल हुए थे। कुछ समय बाद मेल्कम टर्नबुल और नेवली व्रेन को स्टार माइनिंग की सब्सिडरी कम्पनी टेक्नोलोजी सर्विसिज का डायरेक्टर्स बना दिया गया। ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड स्थित यह कम्पनी पनामा की लॉ फर्म मोसेक फोंसेका से जुड़ी हुई थी।
विज्ञापन


पूर्व में इंवेस्टमेंट बैंकर और टेक्नोलॉजी आंत्रप्रेन्योर रहे प्रधानमंत्री टर्नबुल 2 जुलाई को होने वाले आम चुनाव के लिए कैम्पेन कर रहे हैं। प्रधानमंत्री टर्नबुल ने कहा, 'इसमें कुछ नया नहीं है मैं और नेवली व्रेन जिस कम्पनी के डायरेक्टर्स थे वे ऑस्ट्रलिया की लिस्टिड कम्पनी थी।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑस्टेलिया के प्रधानमंत्री टर्नबुल से जुड़ी पनामा पेपर्स की जानकारी पनामा पेपर्स की जांच कर रहे पत्रकारों के संगठन इंटरनेशनल कंसोर्टियम इंवेस्टीगेटिव जर्नलिस्ट्स ने सार्वजनिक की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed