फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   australia mp arrested on 150 charges of fraud

सांसद ने कामगारों के पैसे वेश्याओं पर लुटाए?

Fri, 01 Feb 2013 09:11 AM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Fri, 01 Feb 2013 09:11 AM IST
विज्ञापन
australia mp arrested on 150 charges of fraud

ऑस्ट्रेलिया की पुलिस ने एक सांसद को धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया है। उन पर इसके 150 मुकदमे हैं। क्रेग थॉमसन पर आरोप है कि उन्होंने यूनियन फंड से वेश्याओं को पैसे चुकाए और मंहगी-मंहगी दावतें कीं।

विज्ञापन


उन्हें पिछले साल लेबर पार्टी की सदस्यता से निलंबित कर दिया गया था। राजनीति में आने से पहले वो स्वास्थ्य क्षेत्र के कामगारों के यूनियन से जुड़े थे।

बीबीसी संवाददाता निक ब्रांयट का कहना है कि पुलिस ने सांसद क्रेग थॉमसन को उनके चुनाव कार्यालय से गिरफ्तार किया।

इसके पहले उनके खिलाफ 18 महीने की लंबी जांच चली थी। उन पर आरोप है कि उन्होंने कामगारों के खजाने के पैसों को वेश्याओं, मौज-मस्ती, हवाई यात्राओं वगैरह पर खर्च किया किया। इल्जाम है कि उन्होंने इसके लिए लगभग एक लाख डॉलर सरकारी खजाने से निकाले।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि उन पर धोखाधड़ी के 150 मामले लगाए गए हैं। ये मामले उनके सांसद बनने से पहले के हैं, जब वो स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के संघ के प्रमुख थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद ने कहा है कि वो कसूरवार नहीं है। वकील ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने सांसद की गिरफ्तारी की खबर मीडिया को दे दी थी जिसकी वजह से पूरा मामला एक टेलीवीजन रियलिटी शो जैसा बन गया। प्रधानमंत्री जुलिया गिलार्ड ने शुरूआती दौर में क्रेग थॉमसन का बचाव किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed