फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   australia makes a big move against terrorists.

ऑस्ट्रेलिया में 'आतंकवादी ठिकानों' पर छापे

Thu, 18 Sep 2014 08:33 AM IST
Updated Thu, 18 Sep 2014 08:33 AM IST
विज्ञापन
australia makes a big move against terrorists.

ऑस्ट्रेलिया की पुलिस ने सिडनी और ब्रिसबेन में 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस इसे ऑस्ट्रेलिया में 'आतंकवादियों के खिलाफ सबसे बड़ा अभियान' बता रही है।

विज्ञापन


इस अभियान में भारी हथियारों से लैस लगभग 800 अधिकारियों ने दो शहरों में कई ठिकानों पर छापे मारे। पुलिस का कहना है कि अभियान से 'हिंसा करने' की योजना बाधित हुई है।
विज्ञापन


कहा जा रहा है कि चरमपंथियों की एक योजना सार्वजनिक रूप से किसी भी एक आदमी का गला काट देने की थी। इराक और सीरिया में चल रहे संघर्ष को देखते हुए इस धमकी को बेहद गंभीर माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि सिडनी के पश्चिमी इलाकों और ब्रिसबेन के दक्षिणी हिस्से में कई ठिकानों पर छापे मारे गए।

ऑस्ट्रेलिया में गिरफ्तार संदिग्ध

australia makes a big move against terrorists.

ऑस्ट्रेलिया की संघीय पुलिस के कार्यकारी कमिश्नर एंड्र्यू कॉल्विन ने कहा कि अभियान अभी जारी है और अधिकारी अब भी संदिग्ध ठिकानों की तलाश में हैं।

उन्होंने कहा, "हम तलाशी वारंट्स और इस अभियान को सक्रियता से जारी रखे हुए हैं। हमारे अधिकारियों और आम लोगों की सुरक्षा अभी हमारे लिए सबसे बडी प्राथमिकता है।"

कार्यकारी कमिश्नर ने कहा, "सिडनी में 25 तलाशी वारंट्स अमल में लाए गए, 15 लोगों को हिरासत में लिया गया है और एक व्यक्ति के खिलाफ आतंकवाद से संबंधित गंभीर अपराध का आरोप लगाया गया है।"

कॉल्विन ने कहा कि पुलिस अधिकारियों ने गुप्तचर इकाई से मिली इन सूचनाओं के बाद कार्रवाई की है कि ऑस्ट्रेलिया की धरती पर हिंसक वारदात को अंजाम दिया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed