फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Attempt to hijack Dubai-bound plane in Bangladesh

बांग्लादेश में विमान अपहरण की कोशिश नाकाम, अपहर्ता गिरफ्तार, सभी यात्री सुरक्षित

Sun, 24 Feb 2019 06:47 PM IST
संदीप भट्ट वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संदीप भट्ट Updated Sun, 24 Feb 2019 06:47 PM IST
विज्ञापन
Attempt to hijack Dubai-bound plane in Bangladesh
सांकेतिक तस्वीर

बांग्लादेश में सुरक्षा बलों ने एक विमान के अपहरण की कोशिश को नाकाम कर दिया। विमान ढाका से दुबई जा रहा था। विमान में सवार 148 यात्रियों के साथ क्रू सदस्यों को सुरक्षित निकाल लिया गया। सुरक्षा बलों की कार्रवाई में अपहर्ता बंदूकधारी मार गिराया गया।

विज्ञापन


बांग्लादेश अधिकारियों का कहना है कि सरकारी विमानन कंपनी बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट बीजी-147 ढाका से वाया चिटगांव-दुबई की उड़ान पर थी। चिटगांव से उड़ान भरने के आधे घंटे बाद ही एक बंदूकधारी कॉकपिट में घुस गया और विमान के अपहरण करने की कोशिश की।
विज्ञापन


विमान में बंदूकधारी के होने की सूचना मिलते ही रविवार शाम 5.40 बजे चिटगांव के शाह अमानत अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर विमान की आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। थल सेना, नौसेना और एलीट पुलिस ने विमान को चारों से घेर लिया था। विमान में सवार यात्रियों, पायलट और क्रू सदस्यों को सुरक्षित निकाल लिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आठ मिनट तक चली कार्रवाई

सेना के मेजर मतिउर रहमान के मुताबिक, अपहर्ता की पहचान बांग्लादेशी नागरिक महादी के रूप में हुई है। आत्मसमर्पण किए जाने से इनकार करने पर कमांडो ने उस पर फायरिंग की। गोलीबारी में घायल होने पर उसे पकड़ा गया लेकिन बाद में उसकी मौत हो गई। यह कार्रवाई मात्र आठ मिनट ही चली। अपहर्ता के पास एक बंदूक भी थी।

पीएम हसीना से बात करना चाहता था अपहर्ता

चटगांव एयर फोर्स के बेस कमांडर एयर वाइस मार्शल मुफिदुर रहमान ने बताया कि उन्होंने अपहर्ता को वार्ता में उलझाए रखा था ताकि विशेष सुरक्षा बलों की यूनिट कार्रवाई की तैयारी कर सकें। अपहर्ता ने प्रधानमंत्री शेख हसीना से बात करने की मांग की थी। 

विस्फोटक होने का भी दावा किया गया था

बांग्लादेश एविएशन अथॉरिटी चेयरमैन एयर वाइस मार्शल नईम हसन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया था कि अपहर्ता के पास विस्फोटक और बंदूक है। इसकी जांच की जाएगी कि कैसे वह हथियार और विस्फोटक के साथ विमान में पहुंचा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed