फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   attack on mosque in nigeria 44 killed

नाइजीरिया: मस्जिद पर हमला, 44 मरे

Tue, 13 Aug 2013 08:21 AM IST
Updated Tue, 13 Aug 2013 08:21 AM IST
विज्ञापन
attack on mosque in nigeria 44 killed

अफ्रीकी देश नाइजीरिया से मिलने वाली सूचनाओं के अनुसार देश के पूर्वोत्तर क्षेत्र में एक मस्जिद पर हमला करके 44 लोगों को मार दिया गया है।

विज्ञापन


सूचना के अनुसार यूँ तो यह हमला रविवार सुबह की नमाज़ के समय हुआ लेकिन उसकी ख़बर सोमवार को ही सामने आ पाई है।

अधिकारियों के अनुसार यह घटना नाइजीरिया के उत्तर पूर्वी राज्य बोर्नो के कौनडूगा क्षेत्र में हुई जो राज्य की राजधानी मैदूगुरी से 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
विज्ञापन


इस हमले के पीछे कट्टरपंथी इस्लामी समूह बोको हराम के जिम्मेदार होने की आशंका जताई जा रही है।

नाइजीरिया के उत्तरी क्षेत्र में 2009 के बाद से कट्टरपंथी इस्लामी समूह बोको हराम पर हज़ारों लोगों की मौत में शामिल होने का आरोप लगाया जाता रहा है।

बोको हराम नाइजीरिया की सरकार का तख्ता पलट कर उत्तरी क्षेत्र में इस्लामी राज्य की स्थापना का इच्छुक है।

नाइजीरिया के क्लिक करें एक स्थानीय अखबार के अनुसार हमले में घायल होने वाले 26 लोगों को इलाज के लिए मैदूगुरी स्थानांतरित किया गया है।

स्थानीय लोगों के एक समूह ने समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि उसके चार सदस्यों मारे गए लोगों में शामिल हैं और उन्हें समय मारा गया जब वह पीड़ितों की मदद करने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि नाइजीरिया सरकार ने मई में देश के तीन पूर्वोत्तर राज्यों में इस्लामी चरमपंथियों से लड़ने के लिए आपात स्थिति लागू कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed