{"_id":"4baf2448a03d0372fcdcc8674cbecbba","slug":"attack-on-egypt-home-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमले में गृह मंत्री बाल-बाल बचे","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
हमले में गृह मंत्री बाल-बाल बचे
बीबीसी
Updated Thu, 05 Sep 2013 05:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिस्र के गृहमंत्री एक कार बम विस्फोट में बाल-बाल बचे हैं। सुरक्षा बलों के अनुसार गृह मंत्री मोहम्मद इब्राहिम के काफिले पर एक कार बम से हमला किया गया है।
इस हमले में इब्राहिम सुरक्षित हैं लेकिन विस्फोट में कम से कम चार लोग घायल हो गए हैं। स्थानीय मीडिया की ख़बरों में इसे हत्या की कोशिश बताया जा रहा है।
सरकारी अखबार अल-अहराम के अनुसार नस्र शहर से गुजरते वक्त गृह मंत्री के काफिले को निशाना बनाया गया।
नस्र शहर मुस्लिम ब्रदरहुड का मज़बूत गढ़ है। लेकिन अभी तक इस हमले में किसी के शामिल होने की कोई जानकारी नहीं है।
मुस्लिम ब्रदरहुड की सक्रियता
यह विस्फोट स्थानीय समयानुसार 10.30 बजे (भारतीय समयानुसार दोपहर दो बजे) गृहमंत्री के घर के पास हुआ।
सरकारी समाचार एजेंसी मेना ने सुरक्षा बलों के हवाले से कहा है कि आज सुबह गृह मंत्री जब अपने घर से मंत्रालय जा रहे थे तो नस्र शहर में मुस्तफा अल-नहस रोड पर जानबूझकर खड़ी की गई एक कार में विस्फोट हो गया।
विस्फोट के गवाहों ने इंटरनेट पर जो तस्वीरें डाली हैं उनमें विस्फोट स्थल के सामने एक इमारत को काफी नुक्सान नजर आ रहा है।
सुरक्षा बलों ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया कि मिस्री पुलिस ने कथित रूप से दो हमलावरों को मार दिया।
मिस्र के गृहमंत्री मोहम्मद इब्राहिम ही देश के पुलिस बल के भी प्रमुख हैं।
राजधानी काहिरा में अपदस्थ राष्ट्रपति मोहम्मद मोरसी के समर्थन में लगाए गए मुस्लिम ब्रदरहुड के दो धरना स्थलों को पिछले महीने क्रूरतापूर्वक हटाने में सुरक्षा बलों के साथ पुलिस ने भी सक्रिय भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन
बीबीसी संवाददाता बेथनी बेल के अनुसार पिछले कुछ हफ्तों से इस क्षेत्र में मुस्लिम ब्रदरहुड समर्थक काफी सक्रिय हैं।