{"_id":"5796c0fd4f1c1b890221e8fc","slug":"attack-in-japan-by-knjife-nineteen-death","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जापान: विकलांगों की देखभाल करने वाले सेंटर में चाकू से हमला, 19 लोगों की मौत","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
जापान: विकलांगों की देखभाल करने वाले सेंटर में चाकू से हमला, 19 लोगों की मौत
बीबीसी न्यूज
Updated Tue, 26 Jul 2016 01:12 PM IST
विज्ञापन
जापान में हमला
- फोटो : Reuters
जापान के मीडिया से मिल रही ख़बरों के मुताबिक राजधानी टोक्यो के नज़दीक अपाहिजों की देखभाल के लिए बने एक रिहाइशी केंद्र पर एक व्यक्ति ने चाक़ू से हमला किया है जिसमें कम से कम 19 लोग मारे गए हैं।
विज्ञापन
ख़बरों के मुताबिक इस हमले में कम से कम 26 लोग घायल भी हुए हैं जिनमें से 20 की हालत नाज़ुक बताई जा रही है। समाचार एजेंसी क्योदो के मुताबिक नज़दीकी सागामिहारा शहर की पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि इस व्यक्ति की उम्र 26 साल के आसपास है जो विकलांगों के इस केंद्र का पूर्व कर्मचारी है। ख़बरों के मुताबिक, हमलावर का कहना है कि वो नहीं चाहता कि विकलांग लोग नज़र भी आएं।जापान में इस तरह की घटनाएं आमतौर पर कम ही होती हैं। हालांकि वर्ष 2001 और 2008 में भी छुरा मारने की घटनाएं हुई थीं तब क्रमश: सात और आठ लोग मारे गए थे।
विज्ञापन