फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   At least one person killed and 8 wounded in Kabul explosion in Kabul

अफगानिस्तान: काबुल में US एंबेसी के पास धमाका, एक की मौत, 8 घायल

Tue, 29 Aug 2017 12:27 PM IST
amarujala.com- Presented By: त्रिनाथ त्रिपाठी
amarujala.com- Presented By: त्रिनाथ त्रिपाठी Updated Tue, 29 Aug 2017 12:27 PM IST
विज्ञापन
At least one person killed and 8 wounded in Kabul explosion in Kabul
काबुल धमाका
अफगानिस्तान के काबुल में अमेरिकी एंबेसी के पास धमाका हुआ है। इस हमले में एक की मौत हुई है जबकि कम से कम 8 लोगों के घायल होने की खबर है। टोलो न्यूज़ के मुताबिक यह धमाका आज सुबह करीब 10 बजे हुआ। अधिकारियों ने बताया कि यह धमाका काबुल में एक बैंक की शाखा के बाहर हुआ, जो मसूद सर्कल के पास है।
विज्ञापन


खबरों के मुताबिक यूएस एंबेसी घटनास्थल से काफी करीब है। इस धमाके से आस-पास के मकानों को भी काफी नुकसान हुआ है। अभी तक इस धमाके की जिम्‍मेदारी किसी भी आंतकी संगठन ने नहीं ली है। टोलो न्यूज़ के मुताबिक काबुल के मसूद सर्कल के पास हमलावर ने उस वक्त खुद को उड़ा लिया जब गार्ड ने उसे देख लिया था।
विज्ञापन

घटनास्थल पर मौजूद टोलो न्यूज़ के पत्रकार शारीफ आमिरी ने बताया कि धमाके की जगह पर पर एंबुलेंस पहुंच गई है लेकिन अभी तक हताहत होने वाले लोगों की संख्या के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।
 

स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक हमले में एक की मौत हो गई जबकि 8 लोग घायल हो गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक हताहत होने वाले लोगों की संख्या बढ़ सकती है।
 

टोलो न्यूज़ के मुताबिक इस धमाके में कम से कम 8 लोगों के घायल होने की खबर है, जिन्हें वजीर अकबर खान हॉस्पिटल ले जाया गया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed