फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   ASEAN: sushma says it will be an honor for us to have 10 ASEAN leaders as guest in Republic Day

इंडोनेशिया: सुषमा बोलीं- गणतंत्र दिवस पर मौजूद होंगे 10 ASEAN नेता, ये गर्व से कम नहीं

Sat, 06 Jan 2018 10:33 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 06 Jan 2018 10:33 AM IST
विज्ञापन
 ASEAN: sushma says it will be an honor for us to have 10 ASEAN leaders as guest in Republic Day

इंडोनेशिया की राजधानी जर्काता में चल रहे आसियान इंडिया नेटवर्क के कार्यक्रम में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने बैठक को संबोधित किया। 'थिंक टैंक' की थीम से आयोजित बैठक में सुषमा ने कहा कि उम्मीद की जाती है कि विचार विर्मश के इस प्लेटफार्म से समुद्री, वाणिज्यिक, शैक्षिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों में मजबूती आएगी।

विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि ये बहुत सम्मानजनक मौका होगा कि 10 आसियान लीडर्स भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में बतौर चीफ गेस्ट शरीक होंगे। नेताओं की मौजूदगी भारत और आसियान के रिश्तों में बड़ी मजबूती का काम करेगा।
विज्ञापन


इसस पहले भारत और इंडोनेशिया ने शुक्रवार को एक साथ पाकिस्तान की आतंक की नीति पर निशाना साधा। दोनों समुद्री पड़ोसी देशों ने विश्व के सभी देशों का आह्वान करते हुए कहा कि वे आतंकियों को राज्य संरक्षण देना बंद करें और आतंकियों को अपने क्षेत्र का उपयोग न करने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: आतंकवाद-गोलीबारी रुकने तक पाक के साथ क्रिकेट सीरीज नहीं : सुषमा


तीन देशों की यात्रा के अपने दूसरे चरण में स्वराज शुक्रवार को थाईलैंड से इंडोनेशिया पहुंची। इस दौरान स्वराज ने इंडोनेशिया के विदेश मंत्री से मुलाकात की। स्वराज ने भारत और इंडोनेशिया को शांति और संपन्नता में प्राकृतिक सहयोगी बताया। स्वराज ने कहा कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र में हम दो बड़े देश हैं। यह क्षेत्र विश्व में सबसे गतिशील क्षेत्रों में से एक है। उन्होंने कहा कि हम हिंद-प्रशांत क्षेत्र की क्षमता का दोहन करने और क्षेत्र की चुनौतियों का सामना करने के लिए सहकर्मी संबंध विकसित करने के लिए सहमत हुए हैं। 

उन्होंने भारत-इंडोनेशिया संयुक्त आयोग की पांचवीं बैठक में अपने समकक्ष रेत्नो मर्सुदी से चर्चा करने के बाद ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि यह बैठक गर्मजोशी के साथ और मित्रतापूर्ण माहौल में हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed