{"_id":"5a4a84924f1c1b686a8bd066","slug":"sushma-swaraj-says-not-a-cricket-series-with-pak-until-the-terror-firing-stops","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकवाद-गोलीबारी रुकने तक पाक के साथ क्रिकेट सीरीज नहीं : सुषमा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
आतंकवाद-गोलीबारी रुकने तक पाक के साथ क्रिकेट सीरीज नहीं : सुषमा
एजेंसी / नई दिल्ली
Updated Tue, 02 Jan 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
sushma swaraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार ने पाकिस्तान के साथ क्रिकेट सीरीज को लेकर अपना रुख साफ कर दिया है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा है कि जब तक पाकिस्तान सीमा पार आतंकवाद और गोलीबारी बंद नहीं करता, तब तक उसके साथ कोई द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज नहीं खेली जाएगी। संसद की विदेश मामलों की सलाहकार समिति के साथ हुई बैठक के दौरान उन्होंने यह बात कही। इसमें विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर और विदेश सचिव एस जयशंकर भी मौजूद थे।
समिति के एक सदस्य के अनुसार, सुषमा ने बताया कि उनकी पाकिस्तान के उच्चायुक्त से मुलाकात हुई है। इसमें उन्होंने दोनों देशों की जेलों में बंद 70 साल से अधिक की आयु वाले, महिलाओं और मानसिक रोग से ग्रसित कैदियों को मानवीय पहलू के आधार पर रिहा करने का प्रस्ताव दिया है। संसदीय समिति की बैठक का एजेंडा ‘पड़ोसी के साथ संबंध’ था। बैठक में किसी तटस्थ जगह दोनों देशों के बीच क्रिकेट सीरीज कराए जाने के सवाल पर सुषमा ने कहा कि यह सीमापार आतंकवाद और गोलीबारी बंद होने तक संभव नहीं है। भारत-पाक क्रिकेट और आतंकवाद साथ-साथ नहीं चल सकते।
पढ़ें- संसद परिसर में हुआ कुछ ऐसा कि आडवाणी के लिए भीड़ से बाहर आए राहुल और पकड़ लिया उनका हाथ
विज्ञापन
सदस्यों ने हाल के मालदीव-चीन मुक्त व्यापार समझौते के विभिन्न पहलुओं, दोनों देशों के बीच बढ़ती निकटता तथा भारत पर इसके असर के बारे में भी जानना चाहा। इस पर मंत्रालय की ओर से कहा गया कि भारत और मालदीव के बीच संबंध अब भी करीबी तथा सौहार्दपूर्ण हैं। इस दौरान दोनों देशों के बीच बढ़ते रक्षा सहयोग का भी जिक्र किया गया।