{"_id":"5a0960b94f1c1bb6678bb5cd","slug":"asean-summit-pm-modi-us-president-donald-trump-bilateral-talks-manila-philippines","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिलीपींस में PM मोदी बोले- हमने भ्रष्टाचार रोका, जिनकी दलाली बंद हुई वो हुए मुझसे खफा","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
फिलीपींस में PM मोदी बोले- हमने भ्रष्टाचार रोका, जिनकी दलाली बंद हुई वो हुए मुझसे खफा
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
Updated Mon, 13 Nov 2017 05:48 PM IST
विज्ञापन
modi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिलीपींस की राजधानी मनीला में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर दोहराया कि 21वीं सदी एशिया की सदी है। पीएम ने कहा हमारी सरकार देश के हित में कड़े फैसले लेना जारी रखेगी।
उन्होंने कहा कि 'सरकार ने गैस सब्सिडी छोड़ने वालों का फायदा गरीबों को दिया। हालांकि गैस सब्सिडी में भी भ्रष्टाचार व्याप्त था इसके खात्मे के लिए हमने सब्सिडी को आधार से लिंक किया और भ्रष्टाचार रोका। जिनकी दलाली बंद हुई वो ही मुझसे खफा हैं।'
विज्ञापन
स्वच्छता पर मोदी ने कहा जहां से महात्मा गांधी ने काम छोड़ा था हमने वहां से फिर से शुरू किया और साफ-सफाई की बड़े स्तर पर शुरुआत की। जब मनीला स्वच्छ हो सकता है तो भारत क्यों नहीं।
चूल्हे से खाना पकाने पर एक दिन में 400 सिगरेट का धुआं निकलता है। हम 3 साल में 5 करोड़ परिवारों को गैस सिलेंडर देंगे। कहा कि भारतीय किसी का बुरा नहीं सोचते, क्योंकि भारत बुद्ध और गांधी की धरती है।
इससे पहले ASEAN शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री ने कहा था कि भारत 'मिनिमम गवर्नमेंट मैक्सिमम गवर्नेंस' के लिए प्रतिबद्ध है। इस क्रम में हमने बीते तीन वर्षों में बेकार हो चुके 1200 कानून को निरस्त किया है।
उन्होंने कहा 'भारत में ज्यादात्तर लोग बैंकिंग सर्विस से जुड़े नहीं थे हमने जन-धन योजना के जरिए इस कमी को दूर किया और आज करोड़ो लोगों की जिंदगी में बदलाव देखा जा सकता है। हम दिन-रात आसान, प्रभावी और पारदर्शी शासन व्यवस्था की दिशा में काम कर रहे हैं।'
मोदी-ट्रंप की द्विपक्षीय वार्ता
समिट के दौरान मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से द्विपक्षीय वार्ता की। फिलीपींस के मनीला में हुई इस बातचीत में ट्रंप ने भारत की तारीफ की जिसके लिए मोदी ने उनका शुक्रिया किया।
बातचीत के दौरान मोदी ने कहा कि भारत और यूएस के संबंध लगातार बेहतर हो रहे हैं और दोनों देश मिलकर एशिया और मानवता की बेहतरी के लिए काम कर रहे हैं। मोदी और ट्रंप की पिछले छह महीनों में यह दूसरी मुलाकात है।
आसियान सम्मेलन के बारे में वो सब कुछ जो आपको जानना चाहिए
बता दें कि आसियान समिट की 31वीं सालगिरह में हिस्सा लेने के लिए मोदी फिलीपींस पहुंचे हैं। वहीं साउथ एशिया के देशों के दौरे पर निकले हुए हैं। आसियान समिट के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पीएम मोदी फिलीपींस के इंटरनेशनल राइस रिसर्च इंस्टीट्यूट पहुंचे थे, जहां उन्होंने रेसिलिएंट राइस फील्ड लैबोरेटरी का उद्घाटन किया। पीएम आसियान बिजनेस एंड इनवेस्टमेंट समिट को संबोधित भी करेंगे।
विज्ञापन
If 21st century is considered to be Asia's century, then it becomes our duty to make it India's century & I say it is possible: PM Modi to Indian community in Manila pic.twitter.com/eSvEwhmPcs
— ANI (@ANI) November 13, 2017विज्ञापन
उन्होंने कहा कि 'सरकार ने गैस सब्सिडी छोड़ने वालों का फायदा गरीबों को दिया। हालांकि गैस सब्सिडी में भी भ्रष्टाचार व्याप्त था इसके खात्मे के लिए हमने सब्सिडी को आधार से लिंक किया और भ्रष्टाचार रोका। जिनकी दलाली बंद हुई वो ही मुझसे खफा हैं।'
विज्ञापन
स्वच्छता पर मोदी ने कहा जहां से महात्मा गांधी ने काम छोड़ा था हमने वहां से फिर से शुरू किया और साफ-सफाई की बड़े स्तर पर शुरुआत की। जब मनीला स्वच्छ हो सकता है तो भारत क्यों नहीं।
चूल्हे से खाना पकाने पर एक दिन में 400 सिगरेट का धुआं निकलता है। हम 3 साल में 5 करोड़ परिवारों को गैस सिलेंडर देंगे। कहा कि भारतीय किसी का बुरा नहीं सोचते, क्योंकि भारत बुद्ध और गांधी की धरती है।
इससे पहले ASEAN शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री ने कहा था कि भारत 'मिनिमम गवर्नमेंट मैक्सिमम गवर्नेंस' के लिए प्रतिबद्ध है। इस क्रम में हमने बीते तीन वर्षों में बेकार हो चुके 1200 कानून को निरस्त किया है।
उन्होंने कहा 'भारत में ज्यादात्तर लोग बैंकिंग सर्विस से जुड़े नहीं थे हमने जन-धन योजना के जरिए इस कमी को दूर किया और आज करोड़ो लोगों की जिंदगी में बदलाव देखा जा सकता है। हम दिन-रात आसान, प्रभावी और पारदर्शी शासन व्यवस्था की दिशा में काम कर रहे हैं।'
Keeping emphasis on 'minimum government, maximum governance', about 1200 outdated laws have been repealed in the last three years: PM Modi
— ANI (@ANI) November 13, 2017
मोदी-ट्रंप की द्विपक्षीय वार्ता
समिट के दौरान मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से द्विपक्षीय वार्ता की। फिलीपींस के मनीला में हुई इस बातचीत में ट्रंप ने भारत की तारीफ की जिसके लिए मोदी ने उनका शुक्रिया किया।
बातचीत के दौरान मोदी ने कहा कि भारत और यूएस के संबंध लगातार बेहतर हो रहे हैं और दोनों देश मिलकर एशिया और मानवता की बेहतरी के लिए काम कर रहे हैं। मोदी और ट्रंप की पिछले छह महीनों में यह दूसरी मुलाकात है।
आसियान सम्मेलन के बारे में वो सब कुछ जो आपको जानना चाहिए
बता दें कि आसियान समिट की 31वीं सालगिरह में हिस्सा लेने के लिए मोदी फिलीपींस पहुंचे हैं। वहीं साउथ एशिया के देशों के दौरे पर निकले हुए हैं। आसियान समिट के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पीएम मोदी फिलीपींस के इंटरनेशनल राइस रिसर्च इंस्टीट्यूट पहुंचे थे, जहां उन्होंने रेसिलिएंट राइस फील्ड लैबोरेटरी का उद्घाटन किया। पीएम आसियान बिजनेस एंड इनवेस्टमेंट समिट को संबोधित भी करेंगे।
ASEAN Summit: PM Narendra Modi holds bilateral talks with US President Donald Trump in Manila, Philippines pic.twitter.com/BSGjLhpLI1
— ANI (@ANI) November 13, 2017