{"_id":"5a4203c44f1c1b87698c3cb4","slug":"around-230-dies-and-many-homeless-after-storm-shaked-vietnam","type":"story","status":"publish","title_hn":"वियतनाम के तूफान में चली गई 230 लोगों की जान, लाखों हुए बेघर","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
वियतनाम के तूफान में चली गई 230 लोगों की जान, लाखों हुए बेघर
बीबीसी,हिंदी
Updated Tue, 26 Dec 2017 01:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी चीन सागर के रास्ते आए खतरनाक तूफान टेंबिन के कारण दक्षिणी वियतनाम में लाखों लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा जा रहा है। राष्ट्रीय आपदा निवारण समिति का कहना है कि 70,000 से भी अधिक लोगों को पहले ही निचले इलाकों से निकाला जा चुका है।
विज्ञापन
तूफान टेंबिन इससे पहले फिलीपींस में पहले ही काफी तबाही मचा चुका है। यहां कम से कम 230 लोगों की मृत्यु हो गई और 75,000 लोग बेघर हो गए हैं। राहत और बचाव दल अभी 100 से अधिक लापता लोगों को खोजने के लिए तलाशी अभियान चला रहा है।
विज्ञापन
फिलीपींस के मिंडानो द्वीप में पुल और रोड पूरी तरह नष्ट हो चुके हैं। यहां के हजारों घर और चावल के खेत पानी में डूब गए हैं। रॉयटर्स समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, वियतनाम में सरकार ने आदेश दिया है कि तेल रिग और जहाजों को सुरक्षित रखा जाए। चेतावनी दी है कि लगभग 62,000 मछली पकड़ने वाली नावें समुद्र में न निकलें।
विज्ञापन
पढ़ें: पाक में तूफान से भारी तबाही, 14 की मौत
वियतनाम के प्रधानमंत्री गुयेन जुआन फुक ने कहा, "अगर जरूरी हो तो तेल रिग को बंद कर दें और मजदूरों से जगह खाली करवा दें।" ईसाई बहुल फिलीपींस की बजाय सोमवार का दिन वियतनाम में कामकाजी रहा।
लनाओ डेल सुर के प्रांत में स्थानीय आपदा प्रबंधक विशेषज्ञ सरिपदा पकासुम ने बीबीसी को बताया कि तूफान की चेतावनी लोगों को दी जा चुकी थी लेकिन लोग तूफान की विशालता से हैरान थे। उन्होंने बताया, "हम ऐसे मौसम आये दिन देखते रहते हैं लेकिन यह थोड़ा अलग है। यह काफी शक्तिशाली है।""मेरे अब तक के अनुभव में ये सबसे शक्तिशाली है। जिसमें पानी इतनी तेजी से ऊपर बढ़ा।"