फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   around 15 killed and 42 injured after blast at church in egypt

मिस्र के दो चर्चों में हुए धमाकों में 45 की मौत, IS ने ली हमलोें की जिम्मेदारी

Mon, 10 Apr 2017 04:44 AM IST
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट Updated Mon, 10 Apr 2017 04:44 AM IST
विज्ञापन
around 15 killed and 42 injured after blast at church in egypt

मिस्र में आतंकी संगठन आईएसआईएस ने दो चर्चों में धमाके कर 45 लोगों की जान ले ली। इन हमलों में 119 लोग घायल हुए हैं। तंता और एलेक्जेंद्रिया शहरों में रविवार की प्रार्थना के दौरान ये हमले किए गए। रविवार को चर्च में भारी भीड़ थी। ये हाल के वर्षों में अल्पसंख्यकों पर हुए सबसे बड़े हमले हैं। आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने ईसाई कैलेंडर के सबसे पवित्र दिनों में से एक पर चर्चों में दोहरे हमले करने की जिम्मेदारी ली है। 

विज्ञापन


मिस्र के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पहला धमाका नील नदी के डेल्टा वाले शहर तंता के सेंट जार्ज चर्च में हुआ। राजधानी काहिरा से 120 किलोमीटर दूर स्थित तंता शहर के इस कॉप्टिक चर्च में हुए धमाके में 27 लोग मारे गए जबकि 78 घायल हो गए।
विज्ञापन


सुरक्षा बलों के सूत्रों के मुताबिक, शुरुआती जांच से पता चला है कि एक व्यक्ति चर्च के अंदर विस्फोटक उपकरण ले गया था। वहीं एक अन्य सूत्र का कहना है कि हमले को एक आत्मघाती हमलावर ने अंजाम दिया। हमलावर ने चर्च में आगे की पंक्ति में बैठे लोगों को निशाना बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मारे गए लोगों में तंता की अदालत के प्रमुख सैमुअल जार्ज भी शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, इस धमाके के कुछ घंटे बाद एलेक्जेंद्रिया के मानशिया जिले में एक आत्मघाती हमलावर ने सेंट मार्क चर्च के पास विस्फोट कर दिया। स्वास्थ्य मंत्री अहमद इमाद ने एक टीवी न्यूज चैनल से कहा कि इस हमले में कुछ पुलिसकर्मियों समेत कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई जबकि 41 अन्य घायल हो गए हैं। 

गृह मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि हमलावर शरीर पर विस्फोटक बांधे हुए था और उसकी मंशा एलेक्जेंद्रिया के चर्च के अंदर खुद को उड़ाने की थी लेकिन सुरक्षा बलों ने पहले ही उसे रोक लिया। इस प्रयास में एक महिला और एक पुलिसकर्मी मारे गए। बयान के मुताबिक, हमले के समय पोप तावड्रोस द्वितीय चर्च के अंदर ही थे। हालांकि उन्हें धमाके में कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। हालांकि मिस्र कॉप्टिक चर्च की ओर से कहा गया है कि पोप हमले से कुछ देर पहले ही वहां से निकल गए थे।

आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने इन हमलोें की जिम्मेदारी ली है। सोशल मीडिया पर आईएस की प्रचार न्यूज एजेंसी अमाक के मुताबिक, इन हमलों को आईएस के दस्तों ने अंजाम दिया। उधर, तंता में सुरक्षा बलों ने सिदी अब्देल रहीम मस्जिद में दो विस्फोटकों को निष्क्रिय कर दिया।


इस मस्जिद में एक सूफी दरगाह भी है। इसे शहर की दूसरी सबसे अहम मस्जिद माना जाता है। राष्ट्रपति अब्देल फहत अल-सीसी ने इन हमलों की निंदा की है। उन्होंने कहा कि मिस्र ऐसे हमलों को मान्यता नहीं देता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed