फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Arab ministers demanded to overturn Trump decision on Jerusalem

अरब मंत्रियों ने की येरूशलम पर ट्रंप का फैसला पलटने की मांग

Mon, 11 Dec 2017 05:48 AM IST
एजेंसी / काहिरा
एजेंसी / काहिरा Updated Mon, 11 Dec 2017 05:48 AM IST
विज्ञापन
Arab ministers demanded to overturn Trump decision on Jerusalem
येरुशलम
अरब के विदेश मंत्रियों ने अमेरिका से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा येरूशलम को इस्राइल की राजधानी के रूप में मान्यता देने के फैसले को रद्द करने की मांग की है। उन्होंने इसे गंभीर और अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया है। प्रस्ताव में मंत्रियों ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से एक प्रस्ताव लाने की मांग की है, जिसमें ट्रंप के फैसले की आलोचना की जाए। हालांकि यह अनुमान भी जताया कि इस पर वाशिंगटन वीटो का इस्तेमाल कर सकता है। 
विज्ञापन


फलस्तीन के विदेश मंत्री रियाद अल मालिकी ने काहिरा में एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि अमेरिका इस प्रस्ताव पर रोक लगा देता है तो अरब संयुक्त राष्ट्र महासभा में इस तरह के प्रस्ताव की मांग करेगा। शनिवार की रात शुरू हुई आपात बैठक में पेश दो पन्नों के प्रस्ताव में अमेरिकी उत्पादों का बहिष्कार या वाशिंगटन के साथ संबंधों को निलंबित या कम करने जैसी किसी दंडात्मक कार्रवाई का जिक्र नहीं है।
विज्ञापन


पढ़ें- भारत तक पहुंचा येरूशलम का विवाद, जम्मू-कश्मीर के साथ दुनियाभर में विरोध प्रदर्शन
विज्ञापन
विज्ञापन


गाजा पट्टी और वेस्ट बैंक में सड़कों पर फलस्तीनी लोगों की जो नाराजगी नजर आई, यह कदम उसके मुताबिक नहीं है। यहां ट्रंप के फैसले के खिलाफ तीन दिन तक हिंसक प्रदर्शन हुए थे। अरब लीग के प्रमुख अहमद अबुल घेइट ने कहा, ‘हमने राजनीतिक फैसला लिया है जो सड़कों पर प्रदर्शन का प्रतिबिंब नहीं है। राजनीतिक काम एक जिम्मेदारी वाला काम है। येरूशलम पर बीते 50 वर्षों से कब्जा है। यह लंबी लड़ाई और तेज होगी।’ प्रस्ताव में कहा गया है कि मंत्री महीने भर के भीतर फिर मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed