{"_id":"5a65f4d94f1c1b82268b5b8d","slug":"apple-and-malala-are-joining-forces-to-get-one-million-underprivileged-girls-into-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक लाख लड़कियों की शिक्षा के लिए एप्पल ने मिलाया मलाला से हाथ","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
एक लाख लड़कियों की शिक्षा के लिए एप्पल ने मिलाया मलाला से हाथ
एजेंसी, बेरूत
Updated Mon, 22 Jan 2018 08:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया के सबसे प्रसिद्ध सीईओ एप्पल के टिम कुक और सबसे मशहूर युवा मलाला यूसुफजई ने लेबनान की राजधानी में शनिवार को लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए साथ काम करने की घोषणा की।
विज्ञापन
एप्पल ने मलाला फंड के साथ करार किया और अनुदान को दोगुना करने का लक्ष्य तय किया। दावा है कि इस पहल से अफगानिस्तान, पाकिस्तान, लेबनान, तुर्की, नाइजीरिया और भारत की एक लाख लड़कियों को शिक्षा में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
एप्पल ने कहा, कंपनी के सहयोग के बाद मलाला फंड को उम्मीद है कि अनुदानों की संख्या दोगुनी हो जाएगी और भारत व लैटिन अमेरिका की लड़कियों को माध्यमिक शिक्षा पाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
मलाला ने कहा, मेरा सपना है कि हर लड़की अपना भविष्य चुने। मैं आभारी हूं कि एप्पल बिना डर के लड़कियों में निवेश का मूल्य पहचानती है। टिम ने कहा, शिक्षा में समानता लाने की ताकत है। हमने हर लड़की को स्कूल जाने का अवसर देने को मलाला फंड से हाथ मिलाया है।