फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   appeal to stop violence in libya

लीबिया में हिंसा पर लगे रोकः पश्चिमी देश

Sun, 19 Oct 2014 02:46 PM IST
Updated Sun, 19 Oct 2014 02:46 PM IST
विज्ञापन
appeal to stop violence in libya

अमरीका और उसके चार यूरोपीय सहयोगियों ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी और इटली ने अफ्रीकी देश लीबिया में तत्काल संघर्ष रोकने की अपील की है।

विज्ञापन


इन देशों ने एक बयान में कहा है कि लीबिया संकट का 'कोई सैन्य समाधान नहीं' है।

लीबिया के पूर्वी शहर बेनगाजी में इस्लामी विद्रोहियों और सरकारी सुरक्षा बलों के बीच हाल में हुए संघर्ष में दर्जनों लोग मारे गए।

साल 2011 में कर्नल गद्दाफी की सत्ता के पतन के बाद से देश में अस्थिरता की स्थिति बनी हुई है।

'खतरे में आजादी'

appeal to stop violence in libya

पश्चिमी देशों के बयान में कहा गया है कि अगर स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय चरमपंथी ताकतों को लीबिया में पनाह मिलती रही तो मुश्किल से हासिल आजादी फिर से खतरे में पड़ सकती है।

इन देशों ने कहा कि केवल लोकतांत्रिक तरीके से चुनी हुई सरकार के प्रति जवाबदेह नियमित सशस्त्र बल ही सुरक्षा चुनौतियों से निपटने में सक्षम होंगे।

लीबिया में अंसार अल-शरिया समेत कई इस्लामी चरमपंथी संगठनों को अमरीका समेत कई देशों में चरमपंथी संगठनों की सूची में शामिल किया है।

ये चरमपंथी संगठनों ने सरकार के खिलाफ हथियार उठा रखे हैं और उनके डर के नव निर्वाचित संसद सदस्यों को छिपकर रहना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed