{"_id":"64927780985215a8730da223","slug":"antony-blinken-north-korea-calls-blinken-s-visit-to-china-a-begging-trip-also-accuses-america-of-provoking-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Antony Blinken: उत्तर कोरिया ने ब्लिंकन की चीन दौरे को बताया भीख यात्रा, अमेरिका पर भड़काने का भी लगाया आरोप","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
Antony Blinken: उत्तर कोरिया ने ब्लिंकन की चीन दौरे को बताया भीख यात्रा, अमेरिका पर भड़काने का भी लगाया आरोप
Wed, 21 Jun 2023 09:37 AM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्योंग्यांग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्योंग्यांग
Published by: श्वेता महतो
Updated Wed, 21 Jun 2023 09:37 AM IST
सार
ब्लिंकन की इस यात्रा पर उत्तर कोरिया की एक मीडिया एजेंसी ने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य तनाव कम करने के लिए भीख मांगना था। चीन को दबाने का प्रयास करना अमेरिका के अर्थव्यवस्था के लिए महंगा साबित हो सकता है।
विज्ञापन
Antony Blinken
- फोटो : Social Media
विस्तार
उत्तर कोरिया ने अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन की बीजिंग यात्रा पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ब्लिंकन की इस यात्रा को चीन पर दबाव बनाने की विफलता के तनाव को कम करने के लिए भीख यात्रा का नाम दिया है।
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के पदभार संभालने के बाद यह चीन के साथ सबसे महत्वपूर्ण मुलाकातों में से एक है। इस मुलाकात में दोनों अपने तीव्र प्रतिद्वंद्विता को स्थिर रखने पर राजी हुए जिससे की उनके बीच संघर्ष तेज न हो।
ब्लिंकन ने इस मुलाकात के बाद सोमवार को कहा कि उन्होंने चीन से उत्तर कोरिया को मिसाइल लॉन्च करने से रोकने का आग्रह किया।
ब्लिंकन की इस यात्रा पर उत्तर कोरिया की एक मीडिया एजेंसी ने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य तनाव कम करने के लिए भीख मांगना था। चीन को दबाने का प्रयास करना अमेरिका के अर्थव्यवस्था के लिए महंगा साबित हो सकता है। उनकी यह यात्रा चीन पर दबाव बनाने की विफलता को दर्शाता है।
विज्ञापन
उन्होंने अमेरिका को चीनी विरोधी परिसरों चाहे वह भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया के साथ क्वाड समूह हो या फिर इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के साथ ऑकस समूह के बीच तनाव बढ़ाने के लिए जिम्मेदार ठहराया।
अमेरिका पर दोहरे व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि वह (अमेरिका) पहले भड़काने का काम करता है और फिर उसे नियंत्रम करने की कोशिश करेगा।
अमेरिका के सहायक सचिव डेनियल क्रिटेनब्रिंक भी चीनी दौरे पर थे और अब उनका बुधवार को साउथ कोरिया के दौरा पर जाने की उम्मीद है।