{"_id":"71900df577f9b222e80535a12dd55a4e","slug":"amongoeth-teege","type":"story","status":"publish","title_hn":"'तो मेरे नाजी दादा मुझे गोली मार देते'","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
'तो मेरे नाजी दादा मुझे गोली मार देते'
Updated Sat, 05 Oct 2013 04:11 PM IST
विज्ञापन
यह कहानी है जेनिफ़र टीग की, जो लाइब्रेरी में अचानक मिली एक किताब के ज़रिए यह जानकार अचंभित रह गई कि उनके नाना अमोन गोएथ प्लासज़ोव नाज़ी यातना शिविर के कमांडेंट हुआ करते थे।
विज्ञापन
जेनिफ़र का जन्म उनकी मां के एक नाइजीरियाई छात्र के साथ प्रेम संबंध से हुआ था। जेनिफ़र ने अपनी यह कहानी हाल ही में प्रकाशित किताब "अमोन माई ग्रैंडफ़ादर वुड हैव शॉट मी" में बयान की है।
विज्ञापन
जेनिफ़र ने लिखा है, "मैं पांच वर्ष पहले उत्तरी जर्मनी के हैमबर्ग की सेंट्रल लाइब्रेरी में थी और मैंने एक किताब देखी। यह किताब लाल रंग के कवर में लिपटी हुई थी और तभी मैं किसी वजह से किताब को तुरंत निकाल कर देखने लगी"।
विज्ञापन
इस किताब के शीर्षक का अंग्रेज़ी अनुवाद था, "वाई आई हैव टू लव माई फ़ादर, राइट?"
जेनिफ़र लिखती है, ''किताब के सामने एक महिला की छोटी सी तस्वीर लगी हुई थी, जिसका चेहरा काफ़ी जाना पहचाना हुआ लगा। इसलिए मैंने किताब ली और उसे तुरंत पढ़ने लगी। किताब में ढेर सारी तस्वीरें थी और जैसे ही मैंने किताब को देखा मुझे कुछ गड़बड़ लगी। इस किताब के अंत में लेखक ने तस्वीर वाली महिला और उनके परिवार के बारे में कुछ जानकारी दी थी। मैंने महसूस किया कि यह सारी बातें उन सारी बातों से पूरी तरह मेल खाती थीं, जो कुछ मैं अपने ख़ुद के जैविक परिवार के बारे में जानती थी।"
परिवार से अलग कर दिया
"तस्वीर वाली महिला मेरी मां थी और उनके पिता अमोन गोएथ कराकोव के पास प्लासज़ोव नाज़ी यातना शिविर के कमांडेंट हुआ करते थे। मेरी मां ने मुझे इस बारे में कुछ नहीं बताया था। क्योंकि मैं अपनी मां के साथ बड़ी नहीं हुई थी। उन्होंने मुझे बहुत छोटे में अपने से अलग कर दिया था।"
"मेरे जन्म के कुछ सप्ताह के बाद ही मुझे बालगृह भेज दिया गया, जहां मेरी मां मुझसे कभी-कभी मिला करती थी। इसके बाद मैं एक ऐसे परिवार में बड़ी हुई, जिन्होंने मुझे गोद लिया हुआ था। उस समय मैं सात वर्ष की थी। इसलिए मैंने अपनी मां को सात वर्ष की उम्र तक ही देखा और उसके बाद हमारा एक बार के अलावा कोई संपर्क नहीं रहा।"
जेनिफर ने आगे लिखा है, "मैं 20 वर्ष के आसपास थी और उस समय तक मेरी मां ने मुझे कुछ भी नहीं बताया, क्योंकि वह मुझे सुरक्षित रखना चाहती थी। मां ने सोचा होगा कि यह अच्छा होगा कि मैं अपनी पिछली वास्तविकता के बारे में, सच्चाई के बारे में, परिवार के बारे में और अपने नाना के बारे में कुछ न जान पाऊं।"
जेनिफ़र अपनी कहानी को आगे बढ़ाते हुए कहती है, "जब मुझे इन बातों की जानकारी हुई, मैं पूरी तरह से अचंभित थी। ऐसा लगा मानो मेरे पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक गई हो। मैं कुछ नहीं कर पा रही थी। मैं घर चली गई। मैंने किताब अपने साथ ली और घर जाकर इसे पूरा पढ़ डाला। किताब में मेरी मां, मेरी नानी और मेरे नाना अमोन गोएथ के बारे में जानकारियां थीं।"
"मैंने जो कुछ पढ़ा था उसका असर मुझे धीरे-धीरे समझने आने लगा था। एक गोद लिए हुए बच्चे के रूप में बढ़ने के कारण मुझे अपने पहले के जीवन के बारे में कुछ नहीं पता था। शायद बहुत कुछ मामूली सा। इसके बाद इस तरह से सारी जानकारी होने की वजह से मुझे बुरी तरह झकझोर दिया था।"
सदमे में रही
जेनिफ़र कहती है, "मुझे कई सप्ताह, क़रीब एक महीने लगा इस स्थिति से उबरने में। मैंने शिंडलर्स लिस्ट देखी थी, उसमें राल्फ़ फीएंस की भूमिका मेरे नाना ने निभाई थी। मुझे इस बात की जानकारी थी कि यह किरदार अदा करने वाला व्यक्ति गोएथ था, लेकिन मैं इसको अपने से जोड़ कर नहीं देख पाई। मुझे इस बात का कभी अहसास ही नहीं हुआ कि हमारे बीच कोई संबंध है।"
"मैं सोचती हूं कि जब मैं छोटी थी अगर तब यह सब जानती होती तो मेरे लिए सब आसान होता। क्योंकि तब मेरी ज़िंदगी में यह सब समा चुका होता। तब यह सारी जानकारी मेरी ज़िंदगी का हिस्सा बन चुकी होती। अब यह एकाएक जानना बहुत असंभव है कि मेरा क्या अस्तित्व है।"
वो फिर कहती है, "यह जानना बहुत ही परेशान कर देने वाला है कि अमोन गोएथ और मैं आनुवांशिक रूप से एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। मैं स्वयं को इसका हिस्सा महसूस करती हूं, लेकिन फिर भी दूरी बनी हुई है। यह दूरी मेरे और मेरी मां के बीच है। क्योंकि वह स्वयं अपनी मां के साथ बड़ी हुई है और उनके लिए अपना पिछला समय पीछे छोड़ना मुश्किल है।"
उन्होंने लिखा है, "मैंने अपना पुराना समय भूलने की कोशिश की, लेकिन जहां मेरी जड़ें हैं, उसकी अवहेलना नहीं की जा सकती। लेकिन उसका मुझे अपनी ज़िंदगी पर असर नहीं पड़ने देना है। मैं अपने इस परिवार की कहानी का हिस्सा नहीं हूं, लेकिन फिर भी इससे जुड़ी हुई महसूस करती हूं। मैंने एक ऐसा रास्ता निकालने की कोशिश की ताकि इस सब को मैं अपने जीवन में समा सकूं।"
यह कहानी अपने आप में बहुत अलग और ख़ास है। यह कहानी है, जिसका बहुत गहरा मतलब है। इससे भी ज्यादा यह कहानी है कि अपने वर्तमान और पिछले समय के साथ कैसे सामना किया जाए। इससे पता चलेगा कि किस तरह से पिछले समय को छोड़ कर अपनी पहचान बनाना संभव है।