{"_id":"57ec37c44f1c1ba37457438a","slug":"american-air-strike-in-afghanistan-killed-13-civilians-including-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगानिस्तान में अमेरिकी हवाई हमले में 13 नागरिकों सहित 21 की मौत","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
अफगानिस्तान में अमेरिकी हवाई हमले में 13 नागरिकों सहित 21 की मौत
एजेंसी/ जलालाबाद
Updated Thu, 29 Sep 2016 03:06 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो: अमेरिकी हवाई हमला
- फोटो : Getty
अफगानिस्तान में आतंकी समूह आईएस पर हमले के लिए छोड़े गए एक संदिग्ध अमेरिकी ड्रोन ने बुधवार को 21 लोगों को मार गिराया। इस हमले में मरने वालों में 13 नागरिक भी शामिल हैं। अफगानिस्तान में 2001 से तालिबान के खिलाफ जारी हवाई हमले में अफगान सरकार और पश्चिमी गठबंधन के बीच नागरिकों के हताहत होने की खबर पर टकराव रहा है।
विज्ञापन
हमले वाले अचीन जिले के गवर्नर मलेम माशूक के अनुसार, पाकिस्तान के पूर्वी सीमा से सटे नांगरहार प्रांत में हमला किया गया। इस हमले में कुल 21 लोग मारे गए जिसमें 13 नागरिकों की भी जान चली गई।
विज्ञापन