{"_id":"5bbafdb7867a556862094165","slug":"america-wants-answer-about-saudi-arabia-journalist-washington-post","type":"story","status":"publish","title_hn":"सऊदी अरब के पत्रकार के बारे में अमेरिका को चाहिए जवाब : वॉशिंगटन पोस्ट","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
सऊदी अरब के पत्रकार के बारे में अमेरिका को चाहिए जवाब : वॉशिंगटन पोस्ट
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 08 Oct 2018 12:25 PM IST
विज्ञापन
Jamal khashoggi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वॉशिंगटन पोस्ट में कहा गया है कि अमेरिका को पत्रकार जमाल खाशोगी के लापता होने और कथित रूप से उनकी हत्या के बारे में सऊदी अरब से जवाब मांगना चाहिए। यही नहीं, अगर सहयोग नहीं मिलता है तो सऊदी अरब को इसकी सजा भी मिलनी चाहिए।
वॉशिंगटन पोस्ट के लिए काम करने वाले खाशोगी सऊदी के शहजादे मोहम्मद बिन सलमान के आलोचक थे। वह मंगलवार को इस्तांबुल में वाणिज्य दूतावास में सऊदी अरब के अधिकारियों से मुलाकात के बाद लापता हो गए थे।
तुर्की की सरकार के एक सूत्र ने बताया कि पुलिस का ऐसा मानना है कि पत्रकार की हत्या कर दी गई है। हालांकि रियाद इस दावे को खारिज करता है। वाशिंगटन पोस्ट के संपादकीय में कहा गया है, ‘‘ खाशोगी के लापता होने के बारे में अमेरिका को तथ्यों को जानने के लिए ठोस प्रयास करने चाहिए। ’’
विज्ञापन
इसमें कहा गया है, ‘‘ इसमें अगर शहजादे की ओर से पूरा सहयोग नहीं मिलता है तो कांग्रेस को पहला कदम उठाते हुए सऊदी अरब के साथ पूरा सैन्य सहयोग निलंबित कर देना चाहिए। ’’
अखबार में तुर्की से खाशोगी की कथित हत्या के बारे में अगर कोई सबूत है तो उसका खुलासा करने का आह्वान करते हुए कहा गया है कि जांच में कोई कसर न छोड़ी जाए।
अखबार में रियाद से सऊदी अरब के उन 15 नागरिकों की मौजूदगी के बारे बताने के लिए भी कहा गया है जो इस्तांबुल गए थे और उस समय वाणिज्य दूतावास में ही थे जब खाशोगी वहां थे।