फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   America President Donald Trump said North Korea a state sponsor of terrorism

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बोले- आतंकवाद को स्पोंसर कर रहा है उत्तर कोरिया 

Tue, 21 Nov 2017 08:31 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला Updated Tue, 21 Nov 2017 08:31 AM IST
विज्ञापन
America President Donald Trump said North Korea a state sponsor of terrorism
डोनाल्ड ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रप ने एक बार फिर उत्तर कोरिया पर हमला बोला है। उन्होंने सोमवार को कहा कि उत्तर कोरिया आतंकवाद को स्पोंसर रहा है। ट्रंप ने कहा कि उत्तर कोरिया लगातार परमाणु प्रशिक्षण कर रहा है इस पर तुरंत पाबंदी लगनी चाहिए साथ ही ऐसा करने पर दंड मिलना चाहिए। ट्रंप 12 दिन की विदेशी यात्रा के बाद अमेरिका लौटे हैं। उन्होंने कहा कि वह इन दिनों कई विदेशी नेताओं से मिले और उत्तर कोरिया के खिलफ एकजुट होने को कहा। 
विज्ञापन


किम जोंग की तबियत बिगड़ी, नहीं कर पा रहे नया मिसाइल परीक्षण
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किम जोंग उन उत्तर कोरिया में आतंकवाद को पैदा कर रहा है। बता दें कि उत्तर कोरिया लगातार प्रमाणु प्रशिक्षण कर रहा है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के मना करने के बाद भी उत्तरी कोरिया अपनी इन हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। हाल ही में कोरिया ने जापान के ऊपर से होते हुए भी एक परमाणु प्रशिक्षण किया था। जिसकी दुनिया भर के देशों ने आलोचना की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सोमवार को दक्षिण कोरियाई एजेंसी ने कहा कि उत्तर कोरिया हाल ही में एक और लंबी दूरी की मिसाइल का प्रशिक्षण कर सकता है। परमाणु विशेषज्ञ और यूएस अधिकारी उत्तर कोरिया की इस बात की आलोचना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह ऐसा करके अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद को  बढ़ावा दे रहा है। विशोषज्ञो ने यह भी कहा कि यूनाइटेड स्टेट ने पहले से उत्तर कोरिया पर इस तरह की पाबंदी लगाई हुआ है। 

    
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed