फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   America: North Korea will get relief after nuclear disarmament

अमेरिका: परमाणु निरस्त्रीकरण के बाद ही उत्तर कोरिया को मिलेगी कोई भी राहत

Sun, 03 Jun 2018 05:55 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 03 Jun 2018 05:55 PM IST
विज्ञापन
America: North Korea will get relief after nuclear disarmament

अमेरिका के विदेश मंत्री जिम मैटिस ने रविवार को कहा कि उत्तर कोरिया जब तक परमाणु निरस्त्रीकरण की दिशा में ठोस और अपरिवर्तनीय कदम नहीं उठाता है तब तक उस पर लगे प्रतिबंधों में कोई राहत नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन


'यूएनएससी की पाबंदियों का पालन जारी रखे अंतरराष्ट्रीय समुदाय'

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के बीच सिंगापुर में होने वाली शिखर बैठक से पहले एक सुरक्षा सम्मेलन में मैटिस ने कहा कि यह जरूरी है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की पाबंदियों का पालन करना अभी जारी रखे। दक्षिण कोरिया और जापान के रक्षा मंत्रियों के साथ बैठक में मैटिस ने कहा कि उत्तर कोरिया को राहत तभी दी जाएगी जब वह परमाणु निरस्त्रीकरण की दिशा में पुष्ट और अपरिवर्तनीय कदम उठाएगा। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि फिलहाल हम अपने रक्षा सहयोग को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जो शांति कायम करने का सबसे बेहतर तरीका है। दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्री सोंग योंग-मू ने कहा कि उत्तर कोरिया के हालिया घटनाक्रम को देखते हुए, सचेत रहते हुए भी आशावादी हुआ जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed