फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   america attacks in syria-turkey border on isis.

सीरिया-तुर्की सीमा पर ताजा हवाई हमले

Thu, 25 Sep 2014 08:30 AM IST
Updated Thu, 25 Sep 2014 08:30 AM IST
विज्ञापन
america attacks in syria-turkey border on isis.

सीरिया में तुर्की की सीमा के निकट इस्लामिक स्टेट (आईएस) चरमपंथियों के ठिकानों को निशाना बनाते हुए ताजा हवाई हमले किए गए हैं।

विज्ञापन


सीरिया के विपक्षी कार्यकर्ताओं का कहना है कि कुर्दों के बहुतायत वाले कोबेन शहर के आस-पास हवाई हमले किए गए। आईएस चरमपंथियों ने कोबेन की पिछले कई दिनों से घेराबंदी की हुई है।

रत्यक्षदर्शियों ने दो सैन्य विमानों को तुर्की की तरफ से आते हुए देखा, लेकिन तुर्की के अधिकारियों ने हमलों के लिए अपनी हवाई सीमा या एयरबेस के इस्तेमाल से इनकार किया है।
विज्ञापन


अमेरिकी गठबंधन वाली सहयोगी सेनाओं ने सीरिया में आईएस के खिलाफ सोमवार से हवाई हमले शुरू किए हैं।

आइएसआई के वाहनों को बनाया गया निशाना

america attacks in syria-turkey border on isis.

अमेरिका और उसके अन्य सहयोगी देशों ने कोबेन के निकट हवाई हमलों की पुष्टि नहीं की है।

अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने मंगलवार की रात सीरिया के देइर अल जोर में दो और हवाई हमलों की पुष्टि की।

सेंट्रल कमांड का कहना है कि इन हवाई हमलों में आईएस के दो वाहनों को निशाना बनाया गया। आईएस ने सीरिया और इराक़ के बड़े इलाके पर कब्जा किया है।

अगस्त के बाद से अमेरिका ने इराक में करीब 200 हवाई हमले किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed