फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   America asked Pakistan to take effective action against terrorism

अमेरिका ने पाकिस्तान से आतंकवाद के खिलाफ प्रभावी कदम उठाने को कहा

Fri, 05 Oct 2018 11:53 AM IST
भाषा, वाशिंगटन
भाषा, वाशिंगटन Updated Fri, 05 Oct 2018 11:53 AM IST
विज्ञापन
America asked Pakistan to take effective action against terrorism
Mike Pompeo

ट्रंप प्रशासन ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी के साथ इस सप्ताह हुई बैठक में इस साल की शुरूआत से सुरक्षा सहायता रोकने और आतंकवादियों के खिलाफ नये सिरे से प्रभावी अभियान के महत्व पर चर्चा की। यह जानकारी व्हाइट हाउस ने दी है। 

विज्ञापन



कुरैशी ने दो अक्टूबर को वाशिंगटन में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन और विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ के साथ मुलाकात की थी। व्हाइट हाउस में संवाददाता सम्मेलन में बोल्टन ने बैठकों को उपयोगी बताया।
विज्ञापन



पाकिस्तान को सहायता रोके जाने और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में इस्लामाबाद की ओर से उठाए गए कदमों के बारे में पूछे जाने पर बोल्टन ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘मैंने विदेश मंत्री से इसपर चर्चा की।’’ 
विज्ञापन
विज्ञापन



बोल्टन ने बताया, ‘‘हमने निश्चित रूप से सुरक्षा सहायता रोके जाने और आतंकवाद के खिलाफ पाकिस्तान की ओर से नये सिरे से प्रभावी अभियान चलाए जाने के महत्व पर बातचीत की।’’ उन्होंने बताया कि इसके अलावा हमने कई अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की।



बोल्टन ने कहा, ‘‘कुछ हफ्ते पहले माइक पोम्पिओ की पाकिस्तान यात्रा के बाद मेरा मानना है कि एक चीज जिसपर हम जोर देना चाहते थे, वह यह है कि हमें वहां की नयी सरकार से उम्मीदें हैं और हम नयी शुरूआत करेंगे और आगे बढ़ेंगे।’’ 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed