{"_id":"56db08a64f1c1b3b2d8b4a51","slug":"amendment-in-nepal-constitution-is-beneficial-for-madhesi-community","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविधान संशोधन से पूरी होती हैं मधेसियों की 99 फीसदी मांगें: कोश्यारी","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
संविधान संशोधन से पूरी होती हैं मधेसियों की 99 फीसदी मांगें: कोश्यारी
एजेंसी/काठमांडू।
Updated Sat, 05 Mar 2016 09:56 PM IST
विज्ञापन
संसद में बोलते हुए भाजपा नेता भगत सिंह कोश्यारी
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल के नए संविधान में किया गया संशोधन आंदोलनरत मधेसियों की 99 फीसदी मांगों को पूरा करता है। यह संशोधन नेपाल में शांति और स्थिरता लाएगा। यह कहना है उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता भगत सिंह कोश्यारी का।
विज्ञापन
नेपाली कांग्रेस की काठमांडू में हो रही 13वीं आमसभा में हिस्सा लेने पहुंचे कोश्यारी ने शनिवार को कहा, ‘भारत नेपाल में शांति व राजनीतिक स्थिरता और आर्थिक समृद्धि की ओर बढ़ते हुए देखना
विज्ञापन
चाहता है।’ उन्होंने कहा कि हाल में हुआ संविधान संशोधन एक सकारात्मक संदेश है।
कोश्यारी ने कहा, ‘संविधान संशोधन के जरिए मधेसियों की 99 फीसदी मांगें पूरी होती हैं। जबकि बाकी एक फीसदी मांगें आपसी बातचीत और समझौतों के जरिए पूरी होगी।’ उन्होंने कहा कि सब कुछ ठीक हो जाएगा और उन्हें यकीन है कि बाकी समस्याएं भी जल्द दूर कर ली जाएंगी।
विज्ञापन
भाजपा नेता ने कहा कि भारत-नेपाल के रिश्तों का रूप सही आकार ले रहा है। भारत में कोई भी राजनीतिक पार्टी सत्ता में क्यों न आए दोनों देशों के रिश्ते हमेशा अच्छे ही रहेंगे। उन्होंने कहा कि भारत नहीं चाहता कि नेपाली नागरिकों को कोई असुविधा या फिर नुकसान पहुंचे। उन्होंने कहा कि भारत को न सिर्फ बदरीनाथ तक बल्कि पशुपतिनाथ तक रेलवे संपर्क बनाना चाहिए।