{"_id":"e53922dacc1079c54305e118febb28d7","slug":"all-leave-cancelled-for-armed-police-in-london-amid-unprecedented-security-operation-hindi-news-sy","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंदन में आतंकी हमले का डर, पुलिसवालों की छुट्टी रद्द","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
लंदन में आतंकी हमले का डर, पुलिसवालों की छुट्टी रद्द
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 31 Dec 2015 05:38 PM IST
विज्ञापन
ब्रिटेन की राजधानी लंदन में नए साल 2016 की पूर्व संध्या से पहले आतंकवादी हमले की आशंका के चलते सभी पुलिस वालों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।
विज्ञापन
इस्लामिक स्टेट की तरफ से आतंकवादी हमले की धमकी मिलने के बाद 2,000 हथियारबंद पुलिस वालों को सुरक्षा व्यवस्था में लगा दिया गया है।
ब्रिटेन के सुरक्षा विभाग की तरफ से जारी निर्देशों के मुताबिक लंदन में नए साल की पूर्व संध्या पर सभी फायरआर्म्स ऑफिसर्स को तैनात शहर में मौजदू रहने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
टेलीग्राफ की खबर के मुताबिक स्कॉटलैंड यार्ड ने अपने 2,000 सशस्त्र अधिकारियों की छुट्टियों को रद्द कर दिया गया है। पहली बार लंदन में नए साल की पूर्व संध्या पर ऐसी सुरक्षा व्यवस्था की जा है।
विज्ञापन
आपको बताते चले कि यूरोपियन शहरों में आईएसआईएस की तरफ से आतंकी हमले का इनपुट मिलने के बाद यह फैसला किया गया है। इससे पहले ब्रसेल्स ने भी नए साल की पूर्व संध्या पर साधारण तरीके से नया साल मनाने का फैसला किया है।
खुफिया एजेंसियों के मुताबिक अभी कोई ऐसा इनपुट नहीं है कि लंदन पर हमला हो। पर सुरक्षा विभाग इस आतंकी हमले के इनपुट के बाद सुरक्षा में कोई ठिलाई नहीं बरतना चाहता है।