फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   ak47 gun made from gold and silver cartridge

सोने की एके-47, चांदी के कारतूस

Tue, 15 Jan 2013 09:17 AM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Tue, 15 Jan 2013 09:17 AM IST
विज्ञापन
ak47 gun made from gold and silver cartridge

होंडूरास में एक ऐसी एके-47 रायफ़ल ज़ब्त की गई है जिस पर सोने की परत चढ़ी है। इसके साथ चांदी के कारतूस भी ज़ब्त किए गए हैं। खुफ़िया जानकारी के आधार पर हुई पुलिस कार्रवाई में बड़ी तादाद में अन्य हथियार, सैन्य उपकरण और कई पासपोर्ट भी बरामद हुए। राजधानी तेगुसिगल्पा से 300 किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक फॉर्म में इस छापेमारी के दौरान दो सुरक्षा गार्ड भी हिरासत में लिए गए।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि सोने की परत चढ़ी इस एके-47 पर मौजूद नक्काशी से पता चलता है कि इसका संबंध ड्रग माफ़िया से है। पुलिस प्रमुख लियोनेल सौसेडा ने कहा, 'इसका डिज़ाइन बेहद ख़ास है और इस पर की गई नक्क़ाशी बेहतरीन।' इसके साथ 30 से ज़्यादा दूसरे हथियार ज़ब्त किए गए। इनमें एसॉल्ट रायफ़ल, ग्रेनेड लॉन्चर, ग्रेनेड, रात में काम आने वाले दूरबीन और भारी मात्रा में गोला-बारूद शामिल है।
विज्ञापन


साल 2011 में जारी किए गए संयुक्त राष्ट्र संघ के आंकड़ों के मुताबिक़ दुनिया में होंडूरास में ख़ून ख़राबे की घटनाएं सबसे ज़्यादा होती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed