{"_id":"588f666a4f1c1b313de80fe0","slug":"air-france-stops-21-passengers-on-board","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुस्लिम देशों के 21 लोगों को यात्रा करने से एयर फ्रांस ने रोका","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
मुस्लिम देशों के 21 लोगों को यात्रा करने से एयर फ्रांस ने रोका
एजेंसी
Updated Mon, 30 Jan 2017 09:44 PM IST
विज्ञापन
air france
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एयर फ्रांस ने मुस्लिम देशों के 21 लोगों को अमेरिका की यात्रा करने से रोकने का मामला सामने आया है। एयरलाइंस ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि उन्हें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नए आव्रजन प्रतिबंध के कारण प्रवेश देने से मना कर दिया जाता।
विज्ञापन
एयर फ्रांस ने बयान जारी कर कहा कि अमेरिका की सरकार ने शनिवार को नए प्रतिबंध के बारे में सूचित किया है और उनके पास अमेरिका जाने वाले विमानों में यात्रियों को सवार होने से रोकने के अलावा कोई विकल्प नहीं था।
विज्ञापन
एयरलाइंस की महिला प्रवक्ता ने सोमवार को कहा कि 21 लोगों को अमेरिका की यात्रा करने से रोक दिया गया है। उन्होंने यात्रियों के नाम, उनके देश के नाम या अन्य ब्यौरा मुहैया नहीं कराया है। दूसरे अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस ने भी ऐसा ही किया है। यात्री सात मुस्लिम बहुल देशों के थे, जो तीन महीने तक यात्रा प्रतिबंध से प्रभावित हैं। ये देश हैं-इराक, सीरिया, सूडान, लीबिया, सोमालिया और यमन।
विज्ञापन