{"_id":"58bdf1ad4f1c1b9f47dc49b4","slug":"after-us-indian-attacked-and-abused-in-new-zealand","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"US के बाद न्यूजीलैंड में भारतीय पर नस्ली हमला, FB पर दिखाया हैरेसमेंट का वीडियो","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
US के बाद न्यूजीलैंड में भारतीय पर नस्ली हमला, FB पर दिखाया हैरेसमेंट का वीडियो
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
Updated Tue, 07 Mar 2017 09:08 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में भारतीय मूल के लोगों पर बढ़ रहे हमलों के बीच अब न्यूजीलैंड में एक भारतीय पर नस्ली हमला हुआ है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय से अपशब्द कहे गए और उसे अपने देश लौट जाने को कहा गया। पीड़ित नरेंद्र सिंह ने बताया कि यह घटना सप्ताहांत की है। वह अपनी गाड़ी के अंदर से वीडियो शूट कर रहे थे।
फेसबुक पर लाइव दिखाए गए वीडियो में नरेंद्र कह रहे थे कि ‘मैंने उन्हें पास दिया तो कार में बैठी महिला ने मुझे अंगुली से अभद्र इशारा किया। वे उस कार (सफेद होल्डेन की ओर इशारा करते हुए बताया) को चला रहे हैं। अब वह मुझे धमका रहे हैं। मुझे उल्टे-सीधे नामों से पुकारा जा रहा है।’
जब नरेंद्र ने उन्हें कहा कि वह इस वीडियो को लाइव अपलोड करने जा रहे हैं तो स्थिति बिगड़ गई।
उन्होंने न सिर्फ गाली-गलौच की बल्कि अपने देश लौट जाने को भी कहा। वीडियो में दिख रहे हमलावर ने ग्रे रंग की टी-शर्ट पहन रखी थी। ‘न्यूजहब’ ने नरेंद्र के हवाले से बताया है कि हमलावरों ने जानबूझकर पंजाबियों के बारे में अपशब्द कहे। नरेंद्र के मुताबिक, ‘मैं इस वाकये से स्तब्ध हूं। उनके चले जाने के बाद भी मैं कांप रहा था। मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा था कि मैं क्या करूं। इससे मुझे काफी दुख पहुंचा है। मेरे दिमाग में सबसे पहली चीज यह आई कि वे मुझे हथियार से नुकसान पहुंचा सकते हैं।’

'ट्रंप की वजह से बढ़ी हैं असहिष्णुता'
donald trump
आगे चले जाने के बाद नरेंद्र को लगा कि यह खत्म हो गया है लेकिन जब वह एक जगह सड़क पर अपनी गाड़ी पार्क कर रहे थे, तो वह गाड़ी फिर वहां आ गई और उसमें बैठे सवारों ने नस्ली टिप्पणियां कीं। इसमें ‘एन’ शब्द का भी कई बार इस्तेमाल किया गया।
गत सप्ताह भी बिक्रमजीत सिंह नाम के व्यक्ति को ऐसे अपशब्द कहे गए थे। उनके साथ यह घटना तब हुई जब वह एक गाड़ी को ओवरटेक करके आगे निकले। इससे दूसरी गाड़ी के सवार भड़क गए और उन पर चिल्लाने लगे। वे कह रहे थे, ‘अपने देश चले जाओ। गाड़ी धीरे चलाओ। तुम्हें नहीं पता, यहां कितनी रफ्तार से गाड़ी चलाई जाती है।’ बिक्रमजीत ने कहा कि उन्हें रफ्तार की लिमिट के बारे में पता है। वह न्यूजीलैंड के नागरिक हैं और एक दशक से ज्यादा समय से यहां रह रहे हैं।
हालांकि बाद में उनसे अपशब्द कहने वाले व्यक्ति ने ई-मेल के जरिए माफी मांग ली थी। हालांकि प्रवासियों के लिए काम करने वालों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं नहीं बढ़नी चाहिए। प्रवासी कामगार एसोसिएशन के अनु कलोटी के मुताबिक, ‘हम ऐसे मामले बढ़ते देख रहे हैं, यह चिंता का कारण है। जब से अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप सत्ता में आए हैं समाज में असहिष्णुता बढ़ गई है।’ बहरहाल, दोनों मामलों में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है।