फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   After Threatening of US president donald trump Venezuela has giving military training to civilians

ट्रंप की धमकी पर वेनेजुएला ने कसी कमर, आम नागरिकों को दे रहा सैन्य प्रशिक्षण

Mon, 28 Aug 2017 05:42 AM IST
एजेंसी/काराकास
एजेंसी/काराकास Updated Mon, 28 Aug 2017 05:42 AM IST
विज्ञापन
After Threatening of US president donald trump Venezuela has giving military training to civilians
Donald Trump

अमेरिकी राष्ट्रपति की ओर से सैन्य अभियान की धमकी और लगाए गए प्रतिबंधों पर वेनेजुएला ने कमर कस ली है। वह अपने आम नागरिकों को भी सैन्य प्रशिक्षण दे रहा है।

विज्ञापन


मीडिया खबरों के मुताबिक, वेनेजुएला की सेना नागरिकों को राइफल और मिसाइल चलना सिखाया। इतना ही उन्हें यह भी बताया गया कि हाथापाई कैसे करते हैं? सोशलिस्ट राष्ट्रपति निकोलस मादुरोर दो दिवसीय सैन्य अभ्यास का एलान कर दिया है। इसमें युद्धक विमान, टैंक और नेशनल बोलिवियन आर्मी के दो लाख सैनिकों के साथ सात लाख रिजर्विस्ट और आम नागरिक भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन


पढ़ेंः- वेनेजुएला को ट्रंप ने दी चेतावनी, कहा- अमेरिका की ओर से सैन्य कार्रवाई संभव
विज्ञापन
विज्ञापन


काराकस सैन्य अकादमी में सैनिकों ने असैन्य नागरिकों को मुक्के का इस्तेमाल करना, राइफल, बजूका और युद्धक विमानों को मार गिराने वाली बंदूकें चलाना सिखाया। उन्हें अन्य सैन्य अभ्यास भी करवाए गए।


गौरतलब है कि अगस्त के शुरुआत में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा था कि जरूरत पड़ने पर अमेरिका सैन्य कार्रवाई सहित वेनेजुएला के खिलाफ सभी प्रकार के विकल्पों पर विचार कर रहा है। सैन्य अभ्यास में हिस्सा लेने वाली 60 वर्षीय महिला एरिका एवेनदानो ने कहा, ‘मैं आशा करती हूं कि कुछ ना हो, लेकिन हम सभी प्रकार के हालात के लिए तैयार हैं।’

पढ़ेंः- वेनेजुएला में बाढ़ से 4500 परिवार प्रभावित, पनबिजली बांध से निकल रहा पानी

सैनिकों से बंदूक चलाना सीखने के बाद तीन बच्चों के पिता 23 वर्षीय ग्रेगोरियो वाल्देरामा का कहना है कि वह ‘अपने देश और परिवार की रक्षा करना’ सीख रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘हमें शायद राइफल चलाना या गोली मारना नहीं आता लेकिन हम सीख रहे हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed