{"_id":"59896ff54f1c1bdf1a8b46de","slug":"floods-in-venezuela-affected-4500-families-water-coming-out-of-hydroelectric-dam","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेनेजुएला में बाढ़ से 4500 परिवार प्रभावित, पनबिजली बांध से निकल रहा पानी ","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
वेनेजुएला में बाढ़ से 4500 परिवार प्रभावित, पनबिजली बांध से निकल रहा पानी
एजेंसी
Updated Tue, 08 Aug 2017 01:31 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : BBC
दक्षिणपूर्वी वेनेजुएला में भारी बारिश के कारण 4500 परिवार प्रभावित हुए हैैं। उनके हालात बहुत खराब हैं। लोगों के घरों में पानी भर गया है, हजारों लोग बेघर हो गए हैं। यहां तक कि प्रमुख पनबिजली बांध से भी पानी निकल रहा है। नागरिक सेवा सुरक्षा ने बताया कि देश की दो नदियां ओरिनोको और कार्नी खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं।
विज्ञापन
जिससे बोलिवर, डेल्टा अमाकुरो और एमेजोनस राज्यों में काफी तबाही हुई है। घर पूरी तरह से बाढ़ के पानी में डूब गए हैं। लोग अपने घरों का सामान बचाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन कोई हल नहीं निकल रहा।
विज्ञापन
वेनेजुएला बांध से निकल रहा पानी वहां के लोगों के लिए सबसे बड़ी परेशानी है। क्योंकि क्षेत्र की 70 फीसदी बिजली की आपूर्ति यह बांध करता है। विपक्ष इस मामले पर सरकार को लगातार घेर रही है।
विज्ञापन