फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   after becoming Chief minister on 23 May HD Kumaraswamy visits 34 temples

मुख्यमंत्री बनने के बाद 82 दिनों में कुमारस्वामी ने 40 मंदिरों में टेका माथा

Tue, 14 Aug 2018 12:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Updated Tue, 14 Aug 2018 12:25 PM IST
विज्ञापन
after becoming Chief minister on 23 May HD Kumaraswamy visits 34 temples
एचडी कुमारस्वामी

एचडी कुमारस्वामी को मुख्यमंत्री पद संभाले हुए 82 दिन हुए हैं। लेकिन हैरानी वाली बात यह है कि जनता दल सेक्युलर (जेडीएस) के नेता ने हर दूसरे दिन एक मंदिर में जाकर दर्शन किए हैं। अब तक वह 40 मंदिरों का दौरा कर चुके हैं। हालांकि मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों का कहना है कि 23 मई को कार्यालय संभालने के बाद कुमारस्वामी ने 34 मंदिरों में जाकर दर्शन किए हैं। जिसमें हसन जिले के हरदनाहल्ली का इश्वर मंदिर और होलेनारासिपुरा तालुक के टार मंदिर शामिल हैं। उन्होंने कुक्के सुब्रमण्या और धर्मस्थल के भी दर्शन किए हैं।

विज्ञापन


इसके अलावा कुमारस्वामी मशहूर मठों का 6 बार दौरा कर चुके हैं। जिसमें मांड्या का अदिचुनचानगिरी, मैसूर का सुत्तूर और तुमाकुरु का सिद्धगंगा शामिल है। कुमारस्वामी ने यह दौरे मुख्यमंत्री के तौर पर वापसी करने के लिए धन्यवाद देने की वजह से कीं। राजनीतिक विश्लेषक संदीप शास्त्री ने कहा, 'सत्ता में एक बार आने के बाद, कई मुख्यमंत्रियों ने अपने व्यक्तिगत राजनीतिक संकटों का सामना करने के लिए सर्वशक्तिमान (भगवान) के हस्तक्षेप और समर्थन की मांग की थी लेकिन कुमारस्वामी असाधारण रहे हैं।' 
विज्ञापन


ऐसा लगता है कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के अपने सहयोगी योगी आदित्यनाथ को मंदिरों के दौरे में पछाड़ दिया है। वहीं उनका मुकाबला बीएस येदियुरप्पा से है जिन्होंने 2008 में मुख्यमंत्री बनने के बाद केरल के मंदिरों और वैष्णों देवी के दर्शन किए थे। कुमारस्वामी परिवार के करीबी और जेडीएस के नेता ने कहा, 'राजनीतिक क्षेत्र में आने के बाद से ही पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के परिवार का ज्योतिष और धार्मिक रस्मों-रिवाज में काफी विश्वास रहा है। कुमारस्वामी एक अपवाद थे। लेकिन पिछले कुछ सालों में तबियत खराब होने की वजह से उन्हें मजबूरन धार्मिक बनना पड़ा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed