फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   after 69 years japan found 900 kg bomb

69 साल बाद मिला 900 किलो का परमाणु बम!

Sat, 08 Feb 2014 04:26 PM IST
Updated Sat, 08 Feb 2014 04:26 PM IST
विज्ञापन
after 69 years japan found 900 kg bomb

हांग-कांग पुलिस ने शहर से बरामद 900 किलो वजन के बम को सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया है। यह बम दूसरे विश्व युद्ध के समय का था।

विज्ञापन


हॉन्ग कॉन्ग की हैप्पी वैली में गुरुवार (6 फरवरी) की दोपहर जब यह बम एक निर्माण स्थल से बरामद हुआ तो वहां अफरातफरी मच गई।

फौरन उस स्थल और आस पास के इलाके से 2200 लोगों को हटाया गया। एएन-एम66 बम में 450 किलो विस्फोटक पाया गया है।

संवेदनशील विस्फोटक
ऐसा माना जा रहा है कि यह बम अमेरिकी नौसेना ने दूसरे विश्व युद्ध के दौरान तब गिराया गया था जब जापान ने उस समय के इस ब्रिटेन उपनिवेश पर क़ब्ज़ा कर लिया था।

बम निष्क्रिय दस्ते के वरिष्ठ अधिकारी जिमी यूएन ने बताया कि दूसरे विश्व युद्ध में गिराए गए एएन-एम66 बम को निष्क्रिय करने में काफी वक्त लग गया।

हांग-कांग बम निरोधक दस्ता
2200 से ज्यादा लोगों को आनन फानन में स्थल से हटाया गया। उन्होंने बताया कि बम में भारी मात्रा में मौजूद विस्फोटकों के कारण इसे निष्क्रिय करने में तकनीकी समस्या पेश आ रही थी।
विज्ञापन


उन्होंने आगे बताया, "बम के अंदर मौजूद विस्फोटक काफी संवेदनशील था। हमें इसके खोल को निम्न तापमान में काटना पड़ा। इससे पूरी प्रक्रिया उम्मीद से कहीं ज्यादा लंबी साबित हुई।"
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पत्रकारों को बताया कि इस बम के फटने से 10 मीटर के दायरे और उसके आस पास मौजूद इमारतों और लोगों को नुकसान उठाना पड़ सकता था।

हांग-कांग में पहले भी ऐसे बम बरामद हुए हैं जिन्हें बाद में निष्क्रिय कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed