{"_id":"56e689db4f1c1b6c4a8b46a4","slug":"african-country-ivory-coast-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफ्रीकी देश आइवरी कोस्ट के शहर पर हमला, 16 की मौत","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
अफ्रीकी देश आइवरी कोस्ट के शहर पर हमला, 16 की मौत
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 14 Mar 2016 03:22 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : reuters
अफ्रीकी देश आइवरी कोस्ट के शहर अबीजान में बंदूकधारियों ने ग्रैंड बासम के बीच रिजॉर्ट पर हमला किया है। आइवरी कोस्ट के राष्ट्रपति ने अलासाने ओवाटारा ने कहा है कि गोलीबारी में 16 लोग मारे गए हैं, जिनमें 14 नागरिक और दो सैनिक हैं। मौके पर पहुंचे राष्ट्रपति ने कहा कि छह हमलावर भी मारे गए हैं।
विज्ञापन
पिछले छह महीनों में चरमपंथियों ने पश्चिमी अफ्रीकी देशों के लोकप्रिय पर्यटक स्थलों को निशाना बनाया है। पिछले साल नवंबर में माली में और इस साल जनवरी में बुरकिना फासो में हमला हुआ था।
विज्ञापन
चश्मदीदों के मुताबिक कुछ हमलावरों ने ला इतोइले दु सूद होटल में पर्यटकों पर फायरिंग की। अबीजान से क़रीब 40 किलोमीटर दूर ग्रैंड बासम रिज़ॉर्ट पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है।
विज्ञापन