फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Afghanistan: US attack on Islamic State, head of ISI-K overturned to death

अफगानिस्तान : इस्लमिक स्टेट पर अमेरिका का हमला,ISI-K के मुखिया को उतारा मौत के घाट

Mon, 08 May 2017 01:22 PM IST
amarujala.com- Presented by: आनंद
amarujala.com- Presented by: आनंद Updated Mon, 08 May 2017 01:22 PM IST
विज्ञापन
Afghanistan: US attack on Islamic State, head of ISI-K overturned to death
अफगानिस्तान में इस्लामिक स्टेट के मुखिया अब्दुल हसीब को अमेरिका और अफगान फोर्स ने मिलकर मार गिराया। अंग्रेजी वेबसाइट इंडिया टूडे की खबरों के अनुसार अमेरिकी और अफगान विशेष फोर्स ने मिलकर एक ऑपरेशन के तहत अब्दुल हसीब को मारा। बताया जा है कि बीती 27 अप्रैल को अफगानिस्तान के पूर्वी प्रांत नांगरहार में अब्दुल हसीब को मारा। पिछले साल अमेरिकी ड्रोन हमले में हसीब के पूर्ववर्ती हफिज सईद खान के बाद अब्दुल हसीब को अफगानिस्तान में आईएसआईएस ने तैनात किया था। 
विज्ञापन


हसीब के ऊपर 8 मार्च को सेना के अस्पताल में हमला करने जैसे खतरनाक मामले थे। पिछले महीने पैनाटागेन के प्रवक्ता बयान जारी करते हुए कहा कि अमेरिका और अफगानिस्तान विशेष फोर्स ने मिलकर हसीब ने नांगरहार में मार गिराया। हमले में दो अमेरिकी रेंजर के मारे जाने की भी बात कही। मगर रविवार से पहले स्पष्ट रूप से उसके मरने की पुष्टी नहीं की गई थी। अफगान में मौजूद अमेरिकी कमांडो जनरल जॉन निकोलसन ने ऑपरेशन को सफल बताया साथ ही कहा कि आईएसआईएस को कमजोर करने के लिए यह एक महत्वपूर्ण कदम है। 
विज्ञापन


आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के सहयोगी संगठन इस्लामी स्टेट खोरासन (आईएसआईएस-के) 2015 से अफगानिस्तान में सक्रिया है। जिसके खत्म करने के लिए अफगान और अमेरिकी फोर्स के साथ तलिबान भी सक्रिया है। आईएसआईएस-के के सीधा संबंध इराक और सीरिया में फैसले इस्लामिक स्टेट से है मगर यह अपना स्वतंत्र ऑपरेशन चलाता है। 27 अप्रैल को हुई कार्यवाई में अमेरिकी फोर्स ने बताया की 35 से इस्लनिक स्टेट के आतंकी और 7 मुख्य कमांडों मारे गये हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed