फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   afghanistan suicide girl

'आठ साल की आत्मघाती हमलावर' हिरासत में

Tue, 07 Jan 2014 12:43 AM IST
Updated Tue, 07 Jan 2014 12:43 AM IST
विज्ञापन
afghanistan suicide girl

अफगानिस्तान में आत्मघाती बम वाली जैकेट पहने हुए एक लड़की देश के दक्षिणी हिस्से में हिरासत में ली गई है। उसकी उम्र आठ साल बताई जा रही है।

विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार उसे रविवार रात हेल्मंद प्रांत में हिरासत में लिया गया था।

गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने बीबीसी को बताया है कि वह लड़की सीमा पुलिस को निशाना बनाते हुए हमला करने की कोशिश कर रही थी।

बताया जा रहा है कि वह लड़की एक प्रमुख तालिबान कमांडर की बहन है और हिरासत के समय से वह काफ़ी सदमे और संशय में है।

पुलिस का कहना है कि उसे उसके भाई ने ही हमला करने के लिए तैयार किया था।

गृह मंत्रालय के प्रवक्ता सादिक़ सादिक़ी के मुताबिक़ एक अफ़ग़ान सैनिक ने उस लड़की को आत्मघाती बमों से लैस जैकेट पहने देखा।

अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल से बीबीसी संवाददाता बिलाल सरवरी ने बताया है कि या तो वह लड़की आत्मघाती बम वाले जैकेट का बटन नहीं दबा सकी या फिर उसे हमला अंजाम देने से पहले ही गिरफ़्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


उस लड़की को प्रांत की राजधानी लश्कर गाह भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed