फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   afghan governor killed in bomb blast

अफगानिस्तान: बम हमले में गवर्नर की मौत

Tue, 15 Oct 2013 04:32 PM IST
Updated Tue, 15 Oct 2013 04:32 PM IST
विज्ञापन
afghan governor killed in bomb blast

अफगानिस्तान के पूर्वी प्रांत लोगार के गवर्नर अर्सला जमाल की एक बम हमले में मौत हो गई है। ये बम मस्जिद में रखा गया था।

विज्ञापन


मुसलमानों के त्यौहार ईद-उल-ज़ुहा की नमाज़ अदा करने के बाद जब जमाल लोगों को बधाई दे रहे थे उसी वक्त ये बम फट गया। ये विस्फोटक पदार्थ एक मेज़ के नीचे रखे हुए थे और उनके फटते ही गवर्नर की मौके पर मौत हो गई।


गवर्नर के प्रवक्ता का कहना है कि इस बम धमाके में 15 लोग घायल हो गए हैं और कईयों की हालत गंभीर हैं।

लोगार प्रांत के ग्रामीण इलाकों में तालिबान का नियंत्रण है।

ज़िम्मेदारी
इस हमले की अभी तक किसी संगठन ने ज़िम्मेदारी नहीं ली है।

गर्वनर के प्रवक्ता दीन मोहम्मद दर्वेश का कहना था कि प्रांत की राजधानी पुल-ए-अलम की मुख्य मस्जिद में ये हमला किया गया है।

जमाल के कनाडा से अफगानिस्तान लौटने के बाद अप्रैल के महीने में ही उन्हें गवर्नर नियुक्त किया गया था। इससे पहले वे खोस्त प्रांत के गवर्नर थे।

गवर्नर बनने से पहले वे एक विदेशी स्वंयसेवी संस्था में काम कर चुके थे और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में एक विशेषज्ञ के तौर पर पर भी जाने जाते थे।

ये हमला कुछ दिनों पहले ही अमेरिकी सेना के पाकिस्तान की तालिबान के एक वरिष्ठ कमांडर लतीफ़ मेहसूद को पकड़े जाने के बाद किया गया है। वे पाकिस्तान के तालिबान नेता हकीमुल्ला मेहसूद के करीबी माने जाते हैं।
विज्ञापन


बीबीसी संवाददाता डेविड लॉएन का कहा है कि लोगार और वरदक में हाल के दिनों में क़ानून की स्थिति बिगड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed