{"_id":"f05a48fa283433ad7438ae7d0635497d","slug":"afghan-election-commission-workers-sacked-five-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगान चुनाव आयोग के 5 हजार कर्मी बर्खास्त","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
अफगान चुनाव आयोग के 5 हजार कर्मी बर्खास्त
Updated Mon, 26 May 2014 10:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफ़ग़ानिस्तान के चुनाव आयोग ने कहा है कि उसने हालिया राष्ट्रपति चुनावों के पहले चरण में धांधली करने वाले अपने पांच हज़ार से ज़्यादा कर्मचारियों को बर्ख़ास्त कर दिया है।
विज्ञापन
बर्ख़ास्त किए गए ज़्यादातर कर्मचारी अप्रैल में हुए मतदान के दौरान मतदान केंद्रों के प्रभारी थे।
अफ़ग़ानिस्तान के 'स्वतंत्र चुनाव आयोग' के प्रमुख यूसुफ़ नूरीस्तानी ने कहा है कि जिन लोगों को बर्ख़ास्त किया गया है वो चुनाव के दूसरे चरण में ड्यूटी पर नहीं रहेंगे।
विज्ञापन
राष्ट्रपति चुनाव के दूसरे चरण का चुनाव 14 जून होगा जिसमें पहले दौर में सबसे ज़्यादा वोट पाने वाले उम्मीदवार अब्दुल्ला अब्दुल्ला और अशरफ गनी के बीच मुकाबला होगा।
विज्ञापन
दोनों ही उम्मीदवारों ने चुनाव के पहले चरण में धांधली होने का आरोप लगाया था।
लाखों अफगानों ने तालिबान की धमकियों की परवाह किए बिना चुनावों में हिस्सा लिया था, इसलिए इस बार मतदान प्रतिशत 2009 के चुनाव से दोगुना रहा।
पहले चरण के चुनावों में अफ़ग़ानिस्तान के स्वतंत्र चुनाव आयोग के पास लगभग 11 हज़ार कर्मचारी थे।
नूरीस्तानी ने बताया कि उन्होंने गृह मंत्रालय से कई पुलिस अधिकारियों को हटाने की भी मांग की है जो चुनावी धांधलियों में शामिल थे।
बीबीसी संवाददाता बिलाल सरवरी का कहना है कि दूसरे चरण के चुनाव के लिए मतदान केंद्रों की संख्या बढ़ाई गई है।
दूसरे चरण में जीतने वाला उम्मीदवार राष्ट्रपति हामिद करज़ई की जगह लेगा।