{"_id":"013d9342a2ab3e89d142087e7002aa02","slug":"afghan-court-cancel-death-penalty-of-four-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की पत्थर से हत्या करने वालों को मृत्युदंड नहीं","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
महिला की पत्थर से हत्या करने वालों को मृत्युदंड नहीं
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 03 Jul 2015 06:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफ़ग़ानिस्तान की एक अपीली अदालत ने एक महिला की पत्थर मार कर हत्या के मामले में चार लोगों की मौत की सज़ा को रद्द कर दिया है।
विज्ञापन
फरखुंदा मलिकज़ादा को काबुल में एक दरगाह पर कुछ लोगों की भीड़ ने पत्थर मार-मार कर मारा डाला था। इतना ही नहीं, उनके शव को कार से कुचलने के बाद आग के हवाले कर दिया गया था।
फरखुंदा पर क़ुरान की एक प्रति को जलाने का ग़लत आरोप लगा था। दरगाह के ख़ादिम को भी अदालत ने बरी कर दिया, जिनसे फरख़ुंदा की कहासुनी हुई थी। फरखुंदा के परिजनों और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने अदालत के फैसले पर रोष जताया है।
विज्ञापन
बुधवार को काबुल की अपीली अदालत ने बंद दरवाज़ों के पीछे गोपनीय तरीके से ये फैसला सुनाया। स्थानीय मीडिया का कहना है कि अदालत ने मौत की सज़ा को 20-20 साल कैद की सज़ा में तब्दील कर दिया है।
विज्ञापन
अदालत ने दरगाह के ख़ादिम ओमरान को बरी कर दिया है. ओमरान पर ही लोगों को भड़काने का आरोप है जिसके बाद भीड़ ने फरखुंदा की हत्या कर दी। फुरखुंदा के भाई नजीबुल्लाह ने कहा, "ये अदालत नहीं है, सिर्फ तमाशा है। मीडिया को वहां होना चाहिए था, हमें वहां होना चाहिए था, वकीलों को वहां होना चाहिए था।"