फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Accidental bombing in Baghdad by Iraqi fighter jet, 12 died

लड़ाकू विमान ने गलती से गिराया बम, 12 की मौत

Tue, 07 Jul 2015 11:50 AM IST
Updated Tue, 07 Jul 2015 11:50 AM IST
विज्ञापन
Accidental bombing in Baghdad by Iraqi fighter jet, 12 died

इराक की राजधानी बगदाद में सोमवार को इराक के ही एक लड़ाकू विमान ने गलती से बम गिरा दिया। पायलट की इस एक गलती की वजह से बच्चे समेत 12 लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन


एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने समाचार एजेंसी शिन्हुआ से कहा कि इराक के एक लड़ाकू विमान ने साउथ-ईस्ट बगदाद में बम गिराया, जिसके कारण छह घर तबाह हो गए, जबकि आसपास की कई इमारतों और कारों को नुकसान पहुंचा। यह बम शहर के रिहायशी इलाके में गिरा था जिसकी वजह से कई लोग गम्भीर रूप से घायल भी हो गए।

विज्ञापन

बेस कैंप वापस लौट रहा था विमान

Accidental bombing in Baghdad by Iraqi fighter jet, 12 died

यह विमान आतंकी संघठन आईएस के ठिकानों पर बमबारी कर वापस बेस पर लौट रहा था, इसी दौरान गलती दक्षिणपूर्व बगदाद में यह बम गिरा। इस बम धमाके के बाद कई लोग मकान के मलबे में दब गए। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

गौरतलब है कि आईएस के आतंकियों ने इराक के शहरों और इलाकों पर कब्जा कर रखा है। अपने इलाकों को इनसे आजाद कराने के लिए इराकी सेना लगातार इनके ठिकानों पर हमले कर रही है। हालांकि, आईएस की लगातार बढ़ती ताकत और उसके बढ़ते सदस्यों के लिए संख्या के कारण इराकी सेना इन पर काबू पाने में नाकामयाब रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed